Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर पिता की रिवाल्वर से बेटे ने खुद को उड़ाया:आगरा में कनपटी पर मारी गोली, पिता ने सिंगापुर जाने से किया था मना

    6 hours ago

    2

    0

    आगरा में डॉक्टर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे ने खुद को उड़ा लिया। घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े तब उन्होंने बेटे को लहूलुहान अवस्था में पाया। आनन-फानन परिजन बेटे को नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए है। परिजनों ने बताया- बेटे को सिंगापुर से नौकरी का ऑफर आया था। वहा सिंगापुर जाना चाहता था, लेकिन पिता उसे बाहर भेजना नहीं चाहते थे। जिस वजह उसने घर पर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना खेरागढ़ कोतवाली अंतर्गत पाय सितौली गांव की है। देखें घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… विस्तार से जानें पूरा मामला पाय सितौली गांव निवासी संजय सिकरवार पशु चिकित्सक है। गांव में ही उनका क्लीनिक है। उनके दो बेटे थे। उनका बड़ा बेटा सतीश बीएसएफ जवान है। वर्तमान में उसकी तैनाती नागालैंड है। जबकि छोटा बेटा अनुज सिकरवार (20) बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष का छात्र था। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उसने पिता संजय की लाइसेंसी रिवॉल्वर को कनपटी पर सटाकर खुद को उड़ा लिया। जिस वक्त बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया, उस समय घर पर कोई भी परिजन मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि घटना के लगभग 15 मिनट बाद उसका चचेरा भाई रामू घर पहुंचा। तब उसने अनुज को बिस्तर में खून से लथपथ और गंभीर हालत में पड़ा देखा। घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। फिर रामू ने बिना देरी के परिजनों को मामले की जानकारी दी और फौरन अनुज को इलाज के लिए आगरा ले गया। वहीं, परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व अनुज को सिंगापुर से नौकरी का ऑफर आया था। वहा सिंगापुर जाना चाहता था, लेकिन पिता संजय सिकरवार उसे बाहर भेजना नहीं चाहते थे। जिस वजह उसने घर पर आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, इन चर्चा की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। आत्महत्या का रहस्य बरकरार प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार शर्मा के मुताबिक, छात्र को नाजुक हालत में आगरा के जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने इतना बड़ा कदमं क्यों उठाया। इस घटना से परिजन गहरे सदमें में है। जबकि गांव वाले हैरान है। किसी को अंदाजा नहीं था कि पढ़ाई में जुटा युवक अचानक ऐसा कदम उठा लेगा। एक दशक से पिता के पास थी लाइसेंसी रिलॉवर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में पता कि करीब 10- 15 साल से पशु चिकित्सक संजय सिकरवार के पास लाइसेंसी रिलॉवर है। इस घटना के बाद वह गहरे सदमें में है। वह कुछ भी कह पाने में असमर्थ है। बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला-अमेरिका की हर गलत हरकत का कड़ा जवाब देंगे:वो किसी समझौते को नहीं मानता, उसके वादे दिखावटी होते हैं
    Next Article
    झपकी आने से खड़े ट्रक में घुसी बाइक:झांसी में पति की मौत, पत्नी घायल; शादी से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment