Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिग्री से पहले छात्रों को मिले जॉब लेटर:CSJMU के होटल मैनेजमेंट के 26 छात्रों का ओबेरॉय, ताज में चयन

    2 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने एक बार फिर सफलता की नई इबारत लिखी है। विश्वविद्यालय के बीएचएमसीटी (BHMCT) कोर्स के 26 विद्यार्थियों के लिए यह साल खुशियों की सौगात लेकर आया है। अभी इन छात्रों की डिग्री पूरी भी नहीं हुई है, लेकिन अपनी मेहनत और बेहतरीन ट्रेनिंग के दम पर इन्होंने देश के नामचीन होटलों में अपनी जगह पक्की कर ली है। विश्वविद्यालय अब केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे रोजगार से जुड़ रहा है। डिग्री मिलने से पहले ही ऑफर लेटर मिलना संस्थान की बढ़ती साख का प्रमाण है। दिग्गज ब्रांड्स में हुआ चयन, ओबेरॉय से लेकर ताज तक जलवा स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के निदेशक सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष अंतिम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही नामी कंपनियों से ऑफर लेटर मिल गए हैं। इन छात्रों का चयन देश के सबसे प्रतिष्ठित और लग्जरी होटल ग्रुप्स में हुआ है। चयनित छात्रों को द ओबेरॉय ग्रुप, ताज होटल्स, हयात रीजेंसी, ट्राइडेंट होटल्स, बीकानेरवाला, लाइट बाइट फूड्स और लावोने बेकरी जैसे बड़े ब्रांड्स में काम करने का मौका मिला है। मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी चयनित विद्यार्थियों को इन संस्थानों में मैनेजमेंट ट्रेनी और एसोसिएट स्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए चुना गया है। ये छात्र अब भारत के विभिन्न महानगरों और प्रमुख शहरों में अपनी सेवाएं देंगे। जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी कंपनियों के साथ करियर की शुरुआत करना किसी भी छात्र के लिए सपने के सच होने जैसा है। यह न केवल उनके भविष्य को मजबूत दिशा देगा, बल्कि आने वाले बैच के छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। कुलपति बोले- बच्चों का रोजगार ही संस्थान की असली उन्नति इस बड़ी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की असली सफलता और उन्नति का पैमाना उसके विद्यार्थियों को मिलने वाले रोजगार से ही तय होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटेल प्रॉपर्टीज ने संडे लीग-8 का खिताब जीता:सुशील राय के नाबाद 86 और अंकुल जैन के 4 विकेट से मिली जीत
    Next Article
    जमीन के नीचे पार्वती का 'महा-ब्रेकथ्रू':रावतपुर से डबल पुलिया तक सुरंग तैयार, कानपुर मेट्रो के दोनों कॉरिडोर का टनलिंग काम पूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment