Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में मिलीं खामियां:एएनएम को नोटिस, सीएचओ का वेतन इंक्रीमेंट 5 प्रतिशत काटा

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के सिधौली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले देवीपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का शनिवार को जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री से बातचीत कर केंद्र पर उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली और उनके समुचित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से संबंधित अभिलेखों की जांच की और ड्यू लिस्ट की जानकारी लेते हुए टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़े रजिस्टर तथा सीएचसी को रेफर किए गए मरीजों के रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्त्री से बातचीत कर गर्भवती महिलाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली और अपने सामने हीमोग्लोबिन जांच भी करवाई। निरीक्षण के दौरान वीएचएसएनडी सत्र में कई तैयारियां अधूरी पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।अभिलेखों की जांच के दौरान एएनएम निधि देवी के रिकॉर्ड अद्यतन नहीं पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। वहीं, सीएचओ के पास आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न होने पर उनके वेतन इंक्रीमेंट में 5 प्रतिशत की कटौती के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद ने केंद्र को सौंपा प्रस्ताव:हरदोई के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग
    Next Article
    भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़कर जलाया:गोरखपुर में सिपाही निलंबित, SSP ने जांच के बाद लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment