Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक बने समीक्षा अधिकारी:69वीं रैंक पाकर सफलता हासिल की, लखनऊ में बधाई देने वालों का तांता लगा

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी के जानकीपुरम से जुड़े डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69वीं रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी पद पर चयन पाया है। खास बात यह है कि इसी परिवार से जुड़ी कृषिरा सर्विसेज (Krishira Services) को भी आधिकारिक तौर पर ट्रेडमार्क मिला है। ऐसे में परिवार के लिए यह दोहरी खुशी का मौका बन गया है। डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक पुत्र स्व. बाबूराम पाठक मूल रूप से बहराइच जिले के विश्वेश्वरगंज के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई अमराई स्थित स्वामी रामानंद विद्यालय से हुई। इंटरमीडिएट पयागपुर से करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने जेआरएफ और पीएचडी जैसी कठिन परीक्षाएं पास कर अकादमिक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई। अब वे प्रशासनिक सेवा में अपनी भूमिका निभाएंगे। पढ़ाई से प्रशासन तक का सफर जानिए डॉ. ध्रुव चन्द्र पाठक ने गांव से निकलकर उच्च शिक्षा और फिर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करके युवाओं के लिए मिसाल बने हैं। उनका कहना है कि लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इस पूरे सफर में परिवार का मजबूत सहयोग रहा। इंजीनियर जितेंद्र पाठक ने हर मोड़ पर उनका हौसला बढ़ाया। परिवार के सदस्य के साथ-साथ उन्होंने एक मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाई। ‘मेहनत रंग लाती है’ इंजीनियर जितेंद्र पाठक ने खुशी जताते हुए कहा कि चाचा डॉ. ध्रुव चन्द्र की मेहनत हमेशा प्रेरणा रही है। जिस तरह हमने कृषिरा सर्विसेज को एक पंजीकृत ब्रांड बनाया, उसी तरह उन्होंने 69वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य पाया जा सकता है। यह पूरे परिवार और टीम की जीत है। क्षेत्र में जश्न, बधाइयों का तांता परिणाम आने के बाद से ही लखनऊ के जानकीपुरम और बहराइच स्थित पैतृक आवास पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। पयागपुर और विशेश्वरगंज के लोगों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा की मेयर दिवंगत आशा भोंसले बोल गईं घोंसले:श्रद्धांजलि देते समय फिसली जुबान, साथियों से बोलीं यह सिंगर ही थी ना
    Next Article
    महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में नेशनल योग कम्पटीशन मना:2 दिवसीय कार्यक्रम में 500 लोगों ने भाग लिया लेकर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment