Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. फरीदा इरम बनीं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष:महराजगंज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी

    3 hours ago

    2

    0

    महराजगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन विस्तार के तहत डॉ. फरीदा इरम को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनोनयन के बाद डॉ. फरीदा इरम ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया से शिष्टाचार भेंट की। विधायक कन्नौजिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि डॉ. फरीदा जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं के जुड़ने से जिले में संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय उर्फ संजय को भी बधाई व शुभकामनाएं दीं। अपनी नई जिम्मेदारी पर डॉ. फरीदा इरम ने भाजपा के केंद्रीय, प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताए गए भरोसे के लिए अत्यंत कृतज्ञ हूँ। मेरा लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को सशक्त बनाना होगा।" डॉ. फरीदा इरम को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से लोग उन्हें इस नई उपलब्धि पर निरंतर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में बाइक से गिरते ही युवक पर चढ़ा ट्रक:नानी के घर आ रहा था, 19 फरवरी को हुआ था तिलक
    Next Article
    आजमगढ़ में भाजपा कार्यसमिति में हत्या का आरोपी बना जिलामंत्री:2 अप्रैल की देर रात जारी हुई थी भाजपा की कार्यकारिणी, उठ रहे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment