Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में भाजपा कार्यसमिति में हत्या का आरोपी बना जिलामंत्री:2 अप्रैल की देर रात जारी हुई थी भाजपा की कार्यकारिणी, उठ रहे सवाल

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ बीजेपी की कार्यकारिणी में हत्या के आरोपी को जिला मंत्री बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी लालचंद यादव पर 2020 में प्रधानी के चुनाव में ओमकार दुबे की हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में जिले के महाराजगंज थाने में 19 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें लालचंद यादव का भी नाम शामिल है। हत्या आरोपी के भाजपा कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्कृति मिलने के बाद जिला कार्यकारी और जिला कार्य समिति की घोषणा की गई थी भाजपा की इस नई कार्य समिति में 31 पदाधिकारी बनाए गए थे जिनमें हत्या के आरोपी लालचंद यादव को भी पदाधिकारी बनाया गया है। 2020 में की थी प्रधानी के चुनाव में हत्या भाजपा कार्यकारिणी में शामिल लालचंद यादव पर 2020 में प्रधानी के चुनाव में ओंकार दुबे की हत्या करने का आरोप लगा है। ओंकार दुबे उस दौरान भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। उस दौरान उस बूथ पर भाजपा मजबूत थी। इस मामले में दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए ओंकार दुबे के भाई नागेंद्र दुबे ने बताया कि जिस तरह से कानून व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी जानी जाती है। ऐसे में जिस तरह से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को भाजपा कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है निश्चित रूप से दुखद है। हमारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अपील है कि ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के पदाधिकारी को पार्टी से निकालकर इसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. फरीदा इरम बनीं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष:महराजगंज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी
    Next Article
    गैस की किल्लत के बीच एजेंसियों पर लंबी कतारें:सर्वर डाउन होने से न बुकिंग हो रही न KYC, खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment