Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में निकली साइकिल रैली:एनसीसी कैडेट्स ने दिया सेहत और एकजुटता का संदेश

    14 hours ago

    1

    0

    शहर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के कैंपस में बुधवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। मौका था गुजरात स्थापना दिवस का, जिसे विवि प्रशासन ने फिटनेस और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स और हॉस्टल के छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक भव्य साइकिल रैली निकाली। पैडल मारते युवाओं की कतार ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि सामाजिक एकजुटता की मिसाल भी पेश की। 5 किलोमीटर तक गूंजा जोश, 100 से ज्यादा छात्र हुए शामिल सुबह के वक्त जब विवि के वरिष्ठ अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तो पूरा वातावरण जोश से भर गया। इस साइकिल रैली में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारों से होते हुए रैली ने लगभग 5 किलोमीटर का सफर तय किया। इसमें शामिल एनसीसी की आर्मी विंग और छात्रावास के विद्यार्थियों के चेहरों पर देशभक्ति और सकारात्मक ऊर्जा साफ झलक रही थी। सेहत के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ रैली का मुख्य उद्देश्य केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं था। इसके जरिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्रीय पर्वों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया। कैंपस के रास्तों से गुजरते हुए छात्रों ने यह संदेश दिया कि एक जागरूक युवा ही अनुशासित समाज का निर्माण कर सकता है। साइकिलिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक फिटनेस पर भी जोर दिया गया। अनुशासन और टीम वर्क की दिखी मिसाल पूरी रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन देखने लायक था। बिना किसी शोर-शराबे के, कतारबद्ध होकर चलते इन युवाओं ने विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विवि की एनसीसी विंग और वार्डन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों के बीच इस बात को लेकर उत्साह था कि ऐसे आयोजनों से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि टीम भावना के साथ काम करने की प्रेरणा भी मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में दो हादसों में दो लोगों की मौत:अस्पताल में कार्यरत महिला की मौत, एक किशोर की हालत गंभीर
    Next Article
    बिजनौर में 8 में से 6 विधायक नापसंद:सदर सीट पर विधायक सूची के पति बने पसंदीदा कैंडिडेट, 2 MLA को दोबारा चाहती है जनता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment