Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में जर्नलिज़्म का ऑनलाइन व्याख्यान सम्पन्न:नारद जयंती पर पर हुई चर्चा, VC बोले- पत्रकारिता के मूल्यों को बचाना बड़ी चुनौती

    2 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर ऑनलाइन विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “राष्ट्रवादी पत्रकारिता में स्व का बोध” रखा गया। इसमें पत्रकारिता के मूल्यों, जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय द्विवेदी रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य लोकमंगल होना चाहिए। समाज के हित में संवाद करना ही सच्ची पत्रकारिता है। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद जी का संवाद तीनों लोकों में था और वे हमेशा सार्थक तथा लोकहितकारी संवाद करते थे। आज के पत्रकारों को उनसे प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को दिशा देने का सशक्त साधन भी है। उन्होंने पत्रकारिता मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता के साथ राष्ट्रहित का भी ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि देवर्षि नारद को भारतीय परंपरा में प्रथम पत्रकार माना जाता है। उन्होंने सदैव सत्य और लोकहित को प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी पत्रकारिता के छात्रों और पेशेवरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और कर्तव्यों का शाश्वत परिचय ही ‘स्व’ का बोध है और राष्ट्र के विकास के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने कहा कि यह दिन पत्रकारिता के मूल्यों पर आत्ममंथन का अवसर है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरिओम कुमार ने नारद संचार मॉडल को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की बात कही। संचालन डॉ. ओम शंकर गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. योगेंद्र कुमार पांडेय ने दिया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक और छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में झपटमारी का खुलासा:पुलिस ने 10 दिन में दो शातिर पकड़े, लूटा लॉकेट बरामद
    Next Article
    फिरोजाबाद में AAP का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:मथुरा नगर बिजलीघर पर 'स्मार्ट चीटर' के नारे लगाए, ज्ञापन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment