Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का वैलेडिक्टरी सेशन का समापन:95 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए, प्रतिभागियों को बांटे गए सर्टिफिकेट

    2 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “आईसीएससीआईएस-2026” का दूसरे दिन सफल समापन हो गया है। समापन के मौके पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और बेहतर शोध प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में देश और विदेश के शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कुल 11 तकनीकी सत्रों में लगभग 95 शोध पत्र प्रस्तुत हुए। इन सत्रों में सस्टेनेबल कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। सम्मेलन में पुर्तगाल की यूनिवर्सिटी ऑफ लिस्बन के प्रोफेसर अल्वारो रोचा ने डिजिटल हेल्थ और स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों और डेटा आधारित प्रणाली के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। वहीं अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा के चंदन मालागालु नागराजू ने एआई आधारित हेल्थकेयर सिस्टम पर अपने विचार रखे। इसके अलावा महमूद हुसैन मिर्जा ने फिनटेक क्षेत्र में क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई के उपयोग पर जानकारी दी। समापन सत्र में सम्मेलन संयोजक प्रो. रॉबिन्स पोरवाल ने पूरे कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रो. सुधांशु पांडिया और प्रो. बृष्टि मित्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। निदेशक डॉ. आलोक कुमार ने सम्मेलन की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे शोध और नवाचार के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता-पुत्र की पिटाई से घायल युवक की मौत:कैंट में पुरानी रंजिश में एक सप्ताह पहले मारा था, हत्या का लगाया आरोप
    Next Article
    प्रतापगढ़ में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई:एआरटीओ ने लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना, डग्गामार वाहनों पर विशेष निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment