Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में 12वीं के बाद एमएससी में लें एडमिशन:कैंपस के इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में एडमिशन शुरु

    9 hours ago

    1

    0

    सीएसजेएमयू कैंपस में यूआईईटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) डिपार्टमेंट नए एकेडमिक सेशन के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं। डिपार्टमेंट में इंटीग्रेटेड एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स (वीएलएसआई एवं आईओटी सिस्टम) जैसा भविष्य उन्मुख कोर्स भी संचालित हो रहा है, जिसमें 12वीं के बाद सीधे प्रवेश लेकर छात्र पांच वर्षों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग, माइक्रोवेव एवं वायरलेस, ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, वीएलएसआई डिजाइन और आईओटी जैसी उन्नत लैब छात्रों के लिए तैयार हैं। एडमिशन के लिए छात्रों को समर्थ पोर्टल पर एडमिशन कराना होगा। बीटेक, एमटेक, एमएससी व डिप्लोमा डिपार्टमेंट में चार वर्षीय बीटेक, दो वर्षीय एमटेक, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी और तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। बीटेक में 90 सीटों पर प्रवेश जेईई मेन मेरिट के आधार पर होता है, जिसकी वार्षिक फीस लगभग 90,200 रुपये है। वहीं इंटीग्रेटेड एमएससी में 30 सीटें हैं और इसकी वार्षिक फीस लगभग 30,200 रुपये निर्धारित है। एमटेक में 30 सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर होता है, जबकि डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है। इंडस्ट्री की मांग के अनुसार कर रहे तैयार यूआईईटी के डायरेक्टर डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप तैयार करना है। वहीं, विभाग की बात करें तो बीटेक (ईसीई) के विद्यार्थियों को वीएलएसआई डिजाइन, आईओटी एवं एम्बेडेड सिस्टम और डिफेंस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में माइनर स्पेशलाइजेशन का विकल्प भी दिया जा रहा है। इंटरनेशनल जर्नल में शोध हो रहे पब्लिश बताया कि शिक्षकों और छात्रों के शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो रहे हैं और विभाग के नाम कई पेटेंट भी दर्ज हैं। विभाग के पूर्व छात्र देश-विदेश में सेमीकंडक्टर, टेलीकॉम और आईटी इंडस्ट्री में उच्च पदों पर कार्यरत हैं, वहीं कई छात्र सिविल सेवाओं और शिक्षण-शोध के क्षेत्र में भी योगदान दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पारा 42°C पहुंचा, लू जैसे हालात:किसान शाम-रात में कर रहे गेहूं की मड़ाई, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
    Next Article
    विद्या प्रतिभा स्पर्धा परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं:तीन स्कूलों में जुटे कक्षा तीन से इंटर तक के विद्यार्थी, सम्मानित होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment