Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU कैंपस में शानिवार से सम सेमेस्टर परीक्षाएं:14 हजार छात्र होंगे शामिल; 75% अटेंडेंस जरूरी, स्मार्ट वॉच और ईयरबड्स पर बैन

    3 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर में शनिवार, 2 मई से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। 20 मई तक चलने वाली इस परीक्षा में कैंपस के 140 प्रोग्राम के करीब 14 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपनी किस्मत आजमाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि बिना प्रवेश पत्र और अनिवार्य उपस्थिति के छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दो पालियों में आयोजित होंगे 1276 पेपर विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा प्रभारी डॉ. बी.पी. सिंह के अनुसार, इस बार 1276 कोर्स के पेपर कराए जाएंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इसे दो शिफ्टों में बांटा गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। कैंपस के ही 19 विभागों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, खास बात यह है कि इस बार छात्र अपने ही विभाग में परीक्षा दे सकेंगे। सेमेस्टर वार छात्रों की संख्या और तैयारी इस सम सेमेस्टर की परीक्षा में द्वितीय सेमेस्टर के 6057, चौथे सेमेस्टर के 4510 और छठे सेमेस्टर के 2709 छात्र शामिल होंगे। इसके अलावा आठवें सेमेस्टर के 659 और दसवें सेमेस्टर के 58 छात्र-छात्राएं भी परीक्षा में बैठेंगे। विवि प्रशासन ने निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए दूसरे विभागों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरों से सख्त निगरानी की जाएगी। अटेंडेंस कम तो परीक्षा से रहेंगे बाहर यूनिवर्सिटी ने नियमों में सख्ती दिखाते हुए साफ किया है कि केवल उन्हीं छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी, जिनकी कक्षा में उपस्थिति 75 फीसदी पूरी होगी। जिन छात्रों की अटेंडेंस कम थी, उनके लिए पहले ही रेमेडियल क्लासेज आयोजित कर उसे पूरा करने का मौका दिया गया था। इसके बावजूद अगर किसी छात्र की अटेंडेंस मानक से कम पाई जाती है, तो उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा। औचक निरीक्षण और गैजेट्स पर पाबंदी परीक्षा के दौरान डीन एकेडमिक्स, परीक्षा प्रभारी और वरिष्ठ प्रोफेसरों की टीमें दोनों पालियों में केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। प्रशासन ने छात्रों को सख्त हिदायत दी है कि वे परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स, ईयरफोन या कोई भी ब्लूटूथ डिवाइस लेकर न आएं। यदि किसी छात्र के पास कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पकड़ी जाती है, तो विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उस पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टेट लेवल फुटबाल खिलाड़ी को DCM ने कुचला, मौत:सचेंडी के वेयर हाउस में हुई घटना, 8 माह की गर्भवती है पत्नी
    Next Article
    कन्नौज में बाइक रेलिंग से टकराई, चालक की मौत:नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment