Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Coimbatore North Assembly Seat: Coimbatore North का चौकोना मुकाबला, BJP, DMK, TVK में कौन मारेगा बाजी

    1 minute ago

    2

    0

    कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र राज्य विधानसभा के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह राज्य विधानसभा का 118वां निर्वाचन क्षेत्र है। कोयंबटूर नॉर्थ एक सामान्य सीट है, जोकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नहीं है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम, नाम तमिलर काची और विजय की TVK मुख्य रूप से आमने-सामने हैं। ऐसे में तमिलनाडु की कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।किसके बीच मुकाबलाइस बार भी इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां पर भाजपा ने वनथी श्रीनिवासन को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं डीएमके ने सेंथमिल सेलवन पर भरोसा जताया है। टीवीके पार्टी के नेता वी संपतकुमार चुनावी रण में हैं और एनटीके से जी नर्मदा भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हालांकि यह तो नतीजे आने के बाद ही साफ होगा कि इस सीट पर किसने बाजी मारी है।इसे भी पढ़ें: Kolathur Assembly Seat: क्या CM Stalin बचा पाएंगे अपना किला? विपक्ष ने रचा 'चक्रव्यूह'पिछले चुनावसाल 2021 के चुनाव में AIADMK के अम्मान के अर्जुनन ने इस सीट से जीत हासिल की थी। वहीं साल 2016 में भी इस सीट पर एआईएडीएमके के अरुन कुमार पीआरजी ने सीट पर कब्जा जमाया था।जानिए कब आएंगे नतीजेतमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक फेज यानी की 23 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। वहीं राज्य विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती भी सभी सीटों पर 04 मई 2026 को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Operation Sindoor | भारत भूलता नहीं! पहलगाम के बदले का वो गुप्त अध्याय, हवा में ही नाकाम हुआ पाकिस्तान का सबसे बड़ा हमला | Pahalgam Terror Attack
    Next Article
    Kolathur Assembly Seat: क्या CM Stalin बचा पाएंगे अपना किला? विपक्ष ने रचा 'चक्रव्यूह'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment