Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM डैशबोर्ड में गोरखपुर को 56वीं रैंक:जिले में विकास कार्यों को लेकर जारी हुई मार्च की रैंकिंग

    2 hours ago

    1

    0

    CM डैशबोर्ड के तहत फ्लैगशिप जिले के विकास कार्यों में गोरखपुर को 56वां स्थान मिला है। मार्च में जारी की गई रैंकिंग में गोरखपुर की स्थिति में थोड़ा सुधार नजर आया है। इस सूची में गोरखपुर व बस्ती मंडल को कोई जिला टॉप 10 में नहीं आ सका है। फरवरी में कई कार्यों में गोरखपुर को पहला स्थान मिला था। CM डैशबोर्ड की ओर से जारी रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हमीरपुर को मिला है। औरैया को दूसरा एवं बरेली को तीसरा स्थान मिला है। चौथे स्थान पर रामपुर एवं पांचवें पर एटा है। खीरी को छठवां एवं मैनपुरी को सातवां स्थान मिला है। हरदोई 8वें, जालौन 9वें एवं अंबेडकरनगर 10वें स्थान पर हैं। अब जानिए गोरखपुर-बस्ती मंडल के अन्य जिलों की स्थिति इस रैंकिंग की सूची में गोरखपुर-बस्ती मंडल के 7 जिलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन गोरखपुर मंडल के महराजगंज जिले का है। इस जिले को प्रदेश में 13वां स्थान मिला है। गोरखपुर मंडल का ही कुशीनगर 30वें स्थान पर है। बस्ती मंडल के संतकबीरनगर को 49वां स्थान मिला है। बस्ती को 55वां, देवरिया केा 58वां, सिद्धार्थनगर 65वें स्थान पर है। 110 कार्यक्रमों के आधार पर होती है समीक्षा सीएम डैशबोर्ड पर 49 विभागों के 110 सरकारी कार्यक्रमों की महीनेवार समीक्षा की जाती है। इसमें जनसुनवाई, जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, राजस्व प्रबंधन, विकास कार्यों की प्रगति, और कानून-व्यवस्था जैसे बिंदु शामिल हैं। प्रत्येक जिले को विभिन्न मापदंडों पर अंक दिए जाते हैं। अधिकतम अंक पाने वाले जिले उच्च रैंक प्राप्त करते हैं । यह रैंकिंग प्रशासनिक दक्षता, विकास योजनाओं के स्थायी परिणाम, योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और जनसुनवाई में बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 2.19 लाख वोटर्स के नाम कटे:अंतिम सूची जारी, अब जिले में 18.93 लाख मतदाता
    Next Article
    यूपी बोर्ड की नकली मार्कशीट बेचने वाला गिरफ्तार:फर्जी बेबसाइट बना रखीं थी, 2 हजार से अधिक सर्टिफिकेट और प्रमाणपत्र बेचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment