Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत्तीसगढ़-ओडिशा-झारखंड में रात में लू का अलर्ट:मई से पहले ही पारा 45°C पहुंचा; महाराष्ट्र का वर्धा, MP का रतलाम देश में सबसे गर्म

    7 hours ago

    1

    0

    देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 45°C रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को देश के 10 सबसे गर्म शहरों में यूपी का बांदा 44.6, तेलंगाना का आदिलाबाद 44.3, महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती 44.2 और मध्य प्रदेश का रतलाम 44°C भी शामिल रहा। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। यानी मई से पहले ही तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में आज रात को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। दरअसल इन राज्यों में लगातार तीसरे दिन पारा 40 डिग्री से ज्यादा है। झारखंड में गर्मी से बचाने के लिए रांची के चिड़ियाघर में जानवरों के बाड़ों में एयर कूलर लगाए गए हैं। ओडिशा 9 जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हालांकि पूर्वोत्तर के 10 राज्यों बिहार, बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। देशभर से गर्मी की 4 तस्वीरें… अब मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात अगले 2 दिन के मौसम का हाल 20 अप्रैल: 21 अप्रैल: राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 18 शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, चूरू-चित्तौड़गढ़ में पारा 42 डिग्री से ज्यादा 18 शहरों में शनिवार को तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। चूरू और चित्तौड़गढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहे, यहां पारा 42 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही अगले 3-4 दिन राज्य में तेज गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 3 जिलों में लू, 6 में बारिश का अलर्ट, रतलाम-उमरिया में पारा 44 डिग्री पार प्रदेश में मौसम ने 'यू-टर्न' लिया है। शनिवार को गर्म हवा और तेज गर्मी के साथ कई जिलों में बादल भी छाए रहे। रतलाम-उमरिया में पारा रिकॉर्ड 44 डिग्री से ज्यादा रहा। रविवार को 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट है। हालांकि मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… ओडिशा: 15 जिलों में पारा 40 डिग्री पार, 9 जिलों में स्कूल बंद राज्य के 9 जिलों संबलपुर, नुआपाड़ा, नबरंगपुर, झारसुगुड़ा, बौध, मयूरभंज, बोलांगीर, सुवर्णपुर और कालाहांडी में 23 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज, आंगनवाड़ी और टेक्निकल इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने रात में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज दोपहर या शाम के समय मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा और कंधमाल में आंधी-तूफान की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारधाम यात्रा के पहले दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट:धाम में पहुंची मां गंगा की डोली, खरसाली से विदा मां यमुना; कैलाश के लिए तैयार बाबा केदार
    Next Article
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को रिमांड रूम भेजे जाने से टूटी अभीरा, कोर्ट में दिखा इमोशनल ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment