Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों से काम कराने वाला शिक्षक निलंबित, VIDEO:परिसर में छाड़ू लगाते और साफ-सफाई करते नजर आए थे बच्चे, BSA ने की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में छात्रों से साफ-सफाई कराने और एक ग्रामवासी से अभद्र व्यवहार के आरोप में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। निलंबन के दौरान शिक्षक को मियागंज स्थित बीआरसी से संबद्ध किया गया है। यह मामला 6 अप्रैल को विकासखंड मियागंज के प्राथमिक विद्यालय अहरा डडिया से जुड़ा है। उस दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं परिसर की साफ-सफाई करते दिख रहे थे। वीडियो बनाने वाले ग्रामवासी राजा पुत्र ओम प्रकाश के साथ प्रधान शिक्षक संतोष भारती को अभद्रता करते हुए भी देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मियागंज ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। उन्होंने ग्राम प्रधान संगीता, शिकायतकर्ता राजा, प्रधान शिक्षक संतोष भारती और अन्य स्टाफ से पूछताछ की। जांच में पता चला कि विद्यालय में नियमित सफाई के लिए कोई सफाईकर्मी नियुक्त नहीं है। स्टाफ ने बताया कि कई प्रयासों के बावजूद सफाईकर्मी की तैनाती नहीं हो सकी थी, जिसके कारण छात्रों से ही साफ-सफाई कराई जाती थी। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही माना। बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधान शिक्षक संतोष भारती को निलंबित कर दिया। उन पर पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने, विभाग की छवि धूमिल करने, बच्चों से साफ-सफाई कराने और विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण खराब रखने के आरोप लगाए गए हैं। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी औरास को 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र जारी कर मामले की विस्तृत जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में ऐसी लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कोर्ट के आदेश पर सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज:कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का किया हेरफेर, मामला खुलने पर दी रेप केस में फंसाने की धमकी
    Next Article
    कुशीनगर में मां-बेटी पर एसिड अटैक करने वाले दो अरेस्ट:प्रेम-प्रसंग में किया था हमला, बिहार से लाए थे तेजाब, युवती की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment