Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत पर टहल रही महिला की गला रेत कर हत्या:बाहर लगी सीढ़ी से ऊपर चढ़कर वारदात, चाची सास बोली- जान के बदले जान चाहिए

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक युवक ने महिला की हत्या कर दी। वह अपने घर की छत पर टहल रही थी। बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते वह छत पर चढ़ा और चाकू से गला रेता दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह सब देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल महिला को हॉस्पिटल ले कर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने शव को रखकर हंगामा किया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी की पहचान महिला के देवर के दोस्त के रूप में हुई है। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार की है। यह 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 4 साल पहले हुई थी शादी, पति दुबई में है खुशबू का मायका बांसगांव थाना के लाहीडाड़ी में है। चार साल पहले उसकी शादी गजपुर के कटरा बाजार निवासी उपेंद्र के साथ हुई थी। इस दंपति को कोई संतान नहीं है। पति उपेंद्र पिछले महीने छह मार्च को ही नौकरी के सिलसिले में दुबई गया है। घर में सिर्फ खुशबू, उसके ससुर प्रकाश और देवर जितेंद्र रहते थे। परिवार में और कोई नहीं है। खुशबू के ससुर प्रकाश ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहू खुशबू शाम को घर की छत पर टहल रही थी। इसी बीच घर के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से आरोपी सीताराम छत पर चढ़ गया। वह खुशबू के देवर जितेंद्र का दोस्त है। खुशबू कुछ समझ पाती, इससे पहले उसने चाकू से उसका गला रेत दिया और फरार हो गया। आसपास के लोग अपने छत से यह देख कर चिल्लाएं। तुरंत इसकी सूचना ससुर और देवर को दी। जानकारी मिलते ही दोनों घबरा कर छत पर भागे और देखा कि खुशबू खून से सनी हुई गिरी पड़ी है। देखते ही वे लोग चिल्ला उठे। इतने देर में आसपास के लोग भी जुट गए। आनन-फानन खुशबू को गगहा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को कहा। उसी समय परिजन विरोध करने लगे। मांग की कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता है, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। बहुत देर तक समझाने और सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद वे लोग माने। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। CCTV फुटेज से पहचान कर ली गई एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि ससुर की तहरीर पर आरोपी सिताराम के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान भी कर ली गई है। पुलिस की टीम आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वारदात की असली वजह का खुलासा किया जाएगा। ……….. ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, VIDEO: विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर जरूरतमंद को मिलेगा आवास:गोरखपुर में CM का जनता दर्शन, मुख्यमंत्री ने 100 लोगों की समस्या सुनी; इलाज में आर्थिक मदद मिलेगी
    Next Article
    अलीगढ़ में हनुमान जयंती पर रूट डायवर्जन:दोपहर चार बजे से लागू हो जाएगा रूट प्लान, आपातकालीन सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment