Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CGHS वेलनेस सेंटर में सुधार के लिए PM को पत्र:वाराणसी में अव्यवस्थित सिस्टम से नाराज पेंशनर्स व लाभार्थियों में नाराजगी

    4 hours ago

    3

    0

    वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित CGHS (केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना) वेलनेस सेंटर की अव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर पेंशनर्स और लाभार्थियों में नाराजगी है। इस संबंध में एक सदस्य द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया गया है और तत्काल सुधार की मांग की गई है। पत्र में बताया गया है कि शुरुआत में वेलनेस सेंटर सुचारु रूप से संचालित हो रहा था, लेकिन समय के साथ डॉक्टरों और स्टाफ की संख्या में कमी आ गई है। वर्तमान में केवल एक ही डॉक्टर पूरे सेंटर की जिम्मेदारी संभाल रहा है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि डॉक्टर को प्रशासनिक, वित्तीय और अन्य कार्यों के साथ-साथ प्रतिदिन 50-60 मरीजों को देखना पड़ रहा है। इस अत्यधिक कार्यभार के कारण कई मरीज बिना इलाज के वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। पंंजीकरण के लिए लगती है कतार लाभार्थियों ने यह भी शिकायत की है कि सुबह 6 बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लग जाती है, जो पंजीकरण के लिए घंटों इंतजार करते हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह वेलनेस सेंटर सीजीएचएस प्रयागराज के अंतर्गत संचालित हो रहा है, जिसके कारण मेडिकल क्लेम, नए कार्ड और अन्य सेवाओं में देरी हो रही है। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर तत्काल कम से कम एक अतिरिक्त डॉक्टर और आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की जाए। साथ ही वाराणसी में एक स्वतंत्र सीजीएचएस वेलनेस सेंटर स्थापित करने की भी मांग की गई है दूसरे सेंटरों की भी हालत खराब बड़ालालपुर के अलावा वाराणसी में एक और वेलनेस सेंटर लहुराबीर के नाम से सुंदरपुर में संचालित हो रहा। यह सेंटर भी एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। यहां भी वहीं स्थिति है प्रतिदिन करीब 70 से 80 मरीजों का रजिस्ट्रेशन होता है, लेकिन एक डॉक्टर के द्वारा एक दिन में 55–60 मरीजों से ज्यादा देखना संभव नहीं हो पाता है। वाराणसी में 60 से ज्यादा केंद्रीय कार्यालय हैं जहां हजारों की संख्या में केंद्रीय अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। आसपास के जनपद के केन्द्रीयकर्मी और पेंशनर्स इलाज या रेफरल के लिए काफी संख्या में यहां आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय व्यापार मंडल उत्तर का शपथ ग्रहण समारोह:व्यापारियों के उत्थान, समृद्धि, सुरक्षा और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा
    Next Article
    पत्नी ने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या की:गला दबाकर मार डाला, चचेरे देवर पर लगाया था हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment