Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCSU के आरके हॉस्टल में खाने को लेकर हंगामा:मेरठ में छात्रों ने दिखाई घटिया सब्जी और गंदगी में तैयार होता खाना

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के आरके हॉस्टल में खराब और अस्वच्छ भोजन को लेकर छात्रों का गुस्सा भड़क गया। लंबे समय से मेस की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे छात्रों ने सोमवार को हंगामा करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल मेस में कई दिनों से बेहद खराब गुणवत्ता का खाना परोसा जा रहा है। भोजन की स्थिति इतनी खराब है कि कई छात्र बीमार तक पड़ चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ता गया। नाराज़ छात्रों ने हॉस्टल परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मेस ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूचना मिलने पर छात्र नेता विनीत चपराना मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने चीफ वार्डन दिनेश कुमार से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मेस ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विनीत चपराना ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो छात्र बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के संकेत दिए हैं। अब देखना होगा कि छात्रों को कब तक बेहतर भोजन और सुविधाएं मिल पाती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोपहर बाद बदला मौसम, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी:तापमान में 3°C की बढ़ोत्तरी, 4 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना
    Next Article
    धुरंधर जैसी स्पाई थ्रिलर ट्रेंड में ‘डफर’ का टीजर-पोस्टर जारी:मुख्य किरदार का चेहरा छिपा, सस्पेंस और लीड रोल ने अटकलें बढ़ाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment