Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBG प्लांट पर वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन:गोला की इंडियन ऑयल एथनॉल फैक्ट्री में कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

    7 hours ago

    2

    0

    गोला क्षेत्र के हरपुर स्थित धुरियापार चीनी मिल के समीप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा संचालित एथनॉल फैक्ट्री (सीबीजी प्लांट) में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। कर्मचारियों ने बुधवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। मंगलवार को प्लांट में अवकाश होने के कारण उत्पादन कार्य बंद रहा, लेकिन कर्मचारी प्लांट के मुख्य गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते रहे। प्लांट में कार्यरत स्थानीय मजदूरों और सुपरवाइजरों का आरोप है कि वर्तमान में प्लांट का संचालन सोलापुर बायो एनर्जी सिस्टम द्वारा किया जा रहा है। कंपनी ने नियुक्ति के समय तीन माह के भीतर वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया था, जिस पर अब तक अमल नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में प्लांट संचालित करने वाली कंपनी 8 घंटे की शिफ्ट के लिए पीएफ कटौती के बाद 16,200 रुपये देती थी, जबकि वर्तमान में उन्हें मात्र 12,200 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा बाहर से लाए गए कर्मचारियों को स्थानीय कर्मियों की तुलना में अधिक वेतन और सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे उनमें असंतोष बढ़ा है। मंगलवार को प्लांट में अवकाश होने के कारण उत्पादन और गैस फिलिंग कार्य पहले से ही बंद था, जिससे किसी प्रकार का तात्कालिक आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और हड़ताल जारी रही, तो आने वाले दिनों में उत्पादन ठप होने से भारी नुकसान होना तय है। वहीं, सोलापुर बायो एनर्जी सिस्टम के प्लांट इंचार्ज बसंत तिवारी ने बताया कि कंपनी की ओर से 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है, जो अप्रैल से लागू होकर मई में भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी कर्मचारी प्रशिक्षित हैं, जबकि स्थानीय कर्मचारियों की कुछ मांगें अव्यावहारिक हैं। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में नए सत्र से पढ़ाई जाएगी क्वाटंम टेक्नोलॉजी:कैंपस के स्कूल आफ बेसिक साइंसेज में एडमिशन शुरु, कई इंडस्ट्रीज से भी करार
    Next Article
    कानपुर के हैलट में गार्ड ने तीमारदार को थप्पड़ जड़ा,VIDEO:बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, कहासुनी के बाद छीना फोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment