Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में फर्जी रजिस्ट्री मामले एसपी को सौंपा ज्ञापन:जांच के आदेश दिए गए, पुलिस पर मामला खत्म करने का दबाव बनाने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली के धानापुर थानाक्षेत्र के पूरा चेता दूबे गांव में फर्जी रजिस्ट्री का एक मामला पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश पटेल तक पहुंच गया है। सोमवार को रजिस्ट्री कराने वाले लोगों ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि एक दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति ने सलाउद्दीन और अरशद हुसैन की जमीन की रजिस्ट्री उनकी अनुपस्थिति में किसी अज्ञात व्यक्ति को फर्जी मालिक बनाकर कर दी। सलाउद्दीन लंबे समय से पश्चिम बंगाल में रहते हैं, जिससे उनकी उपस्थिति संभव नहीं थी। इस पूरे प्रकरण में पूरा चेता दूबे के मनीष मिश्रा की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पूरा चेता दूबे गांव की लक्ष्मीना देवी ने आरोप लगाया कि मनीष मिश्रा ने उन्हें जमीन का बैनामा कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सलाउद्दीन की जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके बैनामा कर दिया गया। इसके बदले मनीष मिश्रा ने उनसे 8.45 लाख रुपये लिए। उन्होंने यह भी बताया कि कई दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है। सकलडीहा के उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने इस संबंध में कहा कि विक्रेता की उपस्थिति के बिना रजिस्ट्री संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच की जा रही है। सकलडीहा की क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्नेहा तिवारी ने भी मामले का संज्ञान लिया है और इसमें संलिप्त पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। पीड़िता ने धानापुर के नगवा चौकी प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने पीड़ित को न्याय दिलाने की बजाय डांटकर भगा दिया। मामले को खत्म करने का दबाव बनाया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर फूलबाग फल मंडी में भीषण आग लगी:बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग भड़की, सिलेंडर फटा, 20 से ज्यादा अस्थाई घर और दुकानें खाक
    Next Article
    'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत प्रयागराज में नया स्कूल खुला:महापौर गणेश केसरवानी ने साउथ मलाका में किया लोकार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment