Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट-प्रयागराज बॉर्डर पर ग्लास फैक्ट्री के पास लगी आग:बचाव कार्य में हो रही देरी, तेजी से फैल रही आग

    4 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट-प्रयागराज बॉर्डर पर मुरका गांव के पास स्थित एक ग्लास फैक्ट्री के नजदीक जंगल में भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आसपास का घना जंगल इसकी चपेट में आ गया। दूर-दूर तक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन तेज हवाओं और जंगल में मौजूद सूखी पत्तियों व पेड़ों के कारण आग लगातार फैलती रही। पर्यावरण और वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है आग के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने की आशंका से आसपास के गांवों में रहने वाले लोग चिंतित दिखे। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई। हालांकि मौके पर राहत और बचाव कार्य अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया। गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में चित्रकूट के जंगलों में आग लगने की घटनाएं आम हैं। अक्सर महुआ बीनने के दौरान ग्रामीण जंगल में आग लगा देते हैं, जो बाद में अनियंत्रित हो जाती है। इन घटनाओं के कारण हर साल हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो जाता है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में फुल नहीं हो रही वाहनों की टंकी:टू व्हीलर्स में 200 और फोर व्हीलर्स में 1000 रुपए से ज्यादा का नहीं मिल रहा पेट्रोल, बंद हुए कई पंप
    Next Article
    गाजियाबाद से जेवर कार्यक्रम के लिए बड़ा काफिला रवाना:एयरपोर्ट कार्यक्रम में शामिल होने 350 बसें, 500 से अधिक वाहन पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment