Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास:प्रभारी मंत्री नंदी ने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया, किये योग-प्राणायाम

    1 day ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को चित्रकूट जिला योगमय हो गया। जिले के 100 से अधिक स्थानों पर हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। मुख्य कार्यक्रम रामायण मेला परिषद परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने प्रयागराज से पहुंचकर योग किया और लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने इस दौरान कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने नियमित योग से शरीर के स्वस्थ रहने, मन के शांत रहने और जीवन के अनुशासित होने पर जोर दिया। मंत्री ने लोगों से योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि योग दिवस पर जिलेभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। गर्ग ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त, पावन मंदाकिनी नदी के तट, आरोग्यधाम, दिव्यांग विश्वविद्यालय, विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों और अन्य संस्थानों में भी सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया। जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों ने इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग दिवस के इन आयोजनों ने पूरे चित्रकूट को योगमय बना दिया। प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से हुए इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू पुल पर ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर:मऊ में दो युवकों की मौत, ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार
    Next Article
    फिरोजाबाद पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री, DM-SSP भी हुए शामिल, बताया योग का महत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment