Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश:तापमान गिरा, गर्मी से राहत; मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान पर घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश हुई। इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने चित्रकूट जिले के लिए अगले तीन से चार घंटे में तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बदलते मौसमीय सिस्टम के कारण जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। अचानक बदले मौसम को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बारिश और तेज हवाओं की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय आम और महुआ का सीजन चल रहा है। किसानों का कहना है कि तेज बारिश और हवा चलने से आम के छोटे फल गिर सकते हैं, जबकि महुआ की फसल भीगने से खराब होने का खतरा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले के अधिकांश किसानों ने गेहूं समेत अन्य रबी फसलों की कटाई पूरी कर ली है और अनाज को सुरक्षित घरों तक पहुंचा दिया है। इससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान की आशंका कम हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सुबह हुई हल्की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बाजारों और सड़कों पर भी मौसम सुहावना होने से चहल-पहल दिखाई दी। वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों व पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रॉबर्ट्सगंज में ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों की धोखाधड़ी:पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी पर FIR दर्ज
    Next Article
    नामांकन अभियान: 34 शिक्षक ऑनलाइन बैठक से गायब:16 स्कूलों के स्टाफ से बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment