Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीन मजबूत, लेकिन भारतीय महिला टीम कर सकती है उलटफेर:ओलिंपियन समीर दाद को दीपिका, नवनीत और कप्तान सलीमा से उम्मीद

    5 hours ago

    1

    0

    भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर शहर के हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह है। करीब लंबे अंतराल के बाद भोपाल को इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। भारत सहित एशिया की छह टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इनमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर एमपी हॉकी अकादमी के कोच और ओलिंपियन समीर दाद भी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि भोपाल हॉकी की नर्सरी रहा है और यहां का हर हॉकी प्रेमी इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि यह आयोजन सफल होगा और शहर में हॉकी के प्रति नई पीढ़ी का आकर्षण बढ़ेगा। दैनिक भास्कर से बातचीत में समीर दाद ने भारतीय महिला हॉकी टीम की ताकत, चीन से मिलने वाली चुनौती, भोपाल की हॉकी अकादमियों से तैयार हो रही प्रतिभाओं और क्रिकेट के मुकाबले हॉकी को कम लोकप्रियता मिलने के कारणों पर खुलकर बात की। चीन को बताया मजबूत दावेदार, भारत से भी उम्मीद भारतीय महिला टीम की विश्व रैंकिंग और चीन की स्थिति पर समीर दाद ने कहा कि मौजूदा समय में चीन का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। चीन ओलिंपिक पदक विजेता टीम है। उन्होंने भारत और चीन के बीच मुकाबले को 60:40 के अनुपात में चीन के पक्ष में बताया। समीर ने कहा कि भारत ने एशियन गेम्स में चीन को हराया है, इसलिए इस बार भी भारतीय टीम उलटफेर कर सकती है। दीपिका की मौजूदगी से मजबूत हुई टीम समीर दाद के मुताबिक भारतीय महिला टीम में दीपिका की मौजूदगी काफी अहम है। महिला हॉकी में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना चुनौतीपूर्ण होता है और दीपिका टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती हैं। इसके अलावा नवनीत कौर का अनुभव और उनकी खेल को समझने की क्षमता टीम को मजबूती देती है। कप्तान सलीमा टेटे भी टीम की अहम खिलाड़ी हैं। समीर दाद का कहना है कि मौजूदा भारतीय टीम में उन्हें कोई बड़ी कमजोरी नजर नहीं आती। टीम एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 2020 के बाद फिर ऊपर उठ रही भोपाल की हॉकी भोपाल को हॉकी की नर्सरी कहा जाता रहा है, लेकिन समीर दाद मानते हैं कि एक दौर ऐसा भी आया जब यहां हॉकी का स्तर गिरने लगा था। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हॉकी अकादमियां शुरू करने से तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि अकादमियां 2007 से शुरू हुई थीं, लेकिन इनके नतीजे 2020 के बाद ज्यादा दिखाई देने लगे हैं। अब मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। हाल ही में एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में मध्यप्रदेश के छह खिलाड़ी शामिल थे। जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में भी प्रदेश के खिलाड़ी रहे। विवेक सागर और नीलकांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और भोपाल की हॉकी अब फिर आगे बढ़ रही है। घरेलू मैदान पर खेलने से बढ़ता है दबाव भी घरेलू मैदान पर खेलने के फायदे और चुनौतियों को लेकर समीर दाद ने कहा कि दर्शकों का समर्थन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बना सकता है, लेकिन कभी-कभी यही समर्थन दबाव में भी बदल जाता है। यदि खिलाड़ी दर्शकों के उत्साह के साथ तालमेल बैठा लेते हैं तो उनका प्रदर्शन और अच्छा हो सकता है। वहीं, जरूरत से ज्यादा दबाव प्रदर्शन पर असर डाल सकता है। हॉकी मैदान में देखें, तभी समझ आएगा खेल का रोमांच क्रिकेट की तुलना में हॉकी को कम लोकप्रियता मिलने के सवाल पर समीर दाद ने कहा कि क्रिकेट टीवी के लिहाज से ज्यादा अनुकूल खेल है, जबकि हॉकी बहुत तेज गति से खेली जाती है। टीवी पर दर्शकों के लिए कई बार यह समझना मुश्किल होता है कि मैदान में खिलाड़ी किस स्थिति में है और खेल किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "हॉकी टीवी फ्रेंडली गेम नहीं है, यह फील्ड का गेम है। आप मैदान में जाकर हॉकी देखेंगे तो उसी दिन इसके फैन हो जाएंगे।" उनके मुताबिक क्रिकेट को टीवी पर लगातार दिखाया जाता है, उसके खिलाड़ियों के विज्ञापन और फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी रहती है। हॉकी के साथ ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, महिला हॉकी टीम के ओलिंपिक, वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में अच्छे प्रदर्शन के बाद लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। अब दर्शक भारतीय महिला टीम को खेलते हुए देखना चाहते हैं। खिलाड़ियों ने बहाया पसीना दर्शकों के लिए बसें चलाने का सुझाव समीर दाद ने टूर्नामेंट के आयोजन स्थल तक पहुंचने में लोगों को होने वाली परेशानी की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों में मैच देखने का उत्साह है, लेकिन आयोजन स्थल की दूरी के कारण कुछ दर्शकों को परेशानी हो सकती है। सरकार को दर्शकों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देखने पहुंच सकें। उन्होंने बुजुर्ग हॉकी प्रेमियों से भी टूर्नामेंट देखने आने की अपील की। समीर दाद ने कहा कि पुराने समय में भोपाल के लोगों ने बड़े स्तर की हॉकी देखी है, लेकिन लंबे समय से शहर में ऐसा बड़ा टूर्नामेंट नहीं हुआ। अब हॉकी इंडिया और प्रदेश सरकार ने यह मौका दिया है तो लोगों को इसका हिस्सा बनना चाहिए और हॉकी के पुराने दिनों को फिर से याद करना चाहिए। सोमवार को चीन की महिला हॉकी टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भोपाल पहुंच गई है। तस्वीरों में देखिए एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले… ये खबर भी पढ़ें… एशियन चैंपियंस ट्रॉफी- भोपाल पहुंची भारतीय हॉकी टीम महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार रात करीब 10 बजे भोपाल पहुंची। भोपाल एयरपोर्ट पर टीम का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे जीत से 5 विकेट दूर:मुजरबानी-क्रेमर की 90 रन की साझेदारी; चौथे दिन स्टंप्स तक अफगानिस्तान- 143/5
    Next Article
    आईपीएल 2027 से पहले बहुत बड़ा ऐलान, आज सामने आएगी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment