Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती बुलेट से बेटी के सामने मां को गोली मारी:अलीगढ़ में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने वारदात की; बेटी चिल्लाती रही

    20 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में दिनदहाड़े चलती बुलेट पर सवार बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। महिला बेटी साथ सड़क पर जा रही थी, तभी पीछे से आए दो नकाबपोश बदमाश आए। इनमें पीछे बैठे बदमाश ने महिला की कमर में गोली मार दी। यह देखकर बेटी चिल्लाने लगी, लेकिन तब तक हमवार फरार हो गए। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला गोली लगने के बाद सड़क पर मुंह के बल गिरती हुई दिख रही है। परिवार वालों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। पुलिस CCTV के जरिए बदमाशों की पहचान में जुटी है। घटना थाना रोरावर क्षेत्र के नीवरी मोड़ की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से… रानी (45) अपने घर से कारखाने पर काम पर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल रानी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। रानी के बेटे रेहान ने बताया- परिवार की कुछ लोगों से करीब डेढ़ साल से रंजिश चली आ रही है। पूर्व में चोरी के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। अब उसी विवाद को हमले की वजह माना जा रहा है। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा काले रंग के कपड़े पहने एक व्यक्ति गली में आता है, जिसके हाथ में कुछ सामान है। वह आगे बढ़कर कैमरे के सामने से निकल जाता है। तभी बुलेट सवार दो लोग आते है। लाल रंग के कपड़ों में एक महिला तेजी से आगे बढ़ती है। बुलेट सवार एक युवक महिला को पीछे से गोली मार देता है। महिला गली के मोड़ के पास नीचे गिर जाती है। उसे गिरता देख आसपास के लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ते हैं। बेटी ने बताया- मां की कमर में गोली लगी प्रत्यक्षदर्शी बेटी रिहाना ने बताया- मां खाना खाकर कारखाने जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। तभी सफेद शर्ट पहने और चेहरे पर कपड़ा बांधे दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने मां को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गोली मां की कमर में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। घायल महिला को पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां ईएमओ डॉ. हुसैन खान ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को फायरआर्म इंजरी हुई है। उनका इलाज जारी है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया- महिला फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उनके पति सद्दाम ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति दलशेर पर पुरानी रंजिश के चलते हमले का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटाकर सभी एंगल पर जांच कर रही है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गेंद के बहाने घुसा, कारोबारी की पत्नी को मार डाला: सहारनपुर में दोस्त के साथ मिलकर की वारदात; पुलिस ने किया एनकाउंटर सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह बॉल लेने के बहाने घर में घुसा और महिला का गला काट दिया। इसके बाद उनके कान काटकर सोने के कुंडल भी लूट लिए थे। दोस्त पर काफी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने महिला के पड़ोसी युवक के साथ मिलकर वारदात की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    73 साल की दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा:फर्रुखाबाद में कहा- पैर टूटा है; मैनेजर बोला था, साथ लेकर आओ, तब पेंशन मिलेगी
    Next Article
    प्रेमानंदजी को हंसाने वाले जॉनी-जोजो 24 घंटे बाद मिले:बोले- कुछ खाने-पीने को नहीं मिला, सूटकेस में बंद रहे; बांके बिहारी ने बॉस से मिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment