Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चक्रवात अकवान ताकतवर हुआ, रफ्तार 110kmph:दो दिन बाद आंध्र प्रदेश से टकराएगा; तेलंगाना-ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, 8 राज्यों में असर

    11 hours ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान बुधवार को और ताकतवर हो गया। यह करीब 110kmph की रफ्तार से आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक बुधवार सुबह 5 बजे तूफान विशाखापट्टनम से करीब 610km और चेन्नई से करीब 580km दूर पहुंच चुका था। अकवान 20 नवंबर की दोपहर नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच यनम तट से टकरा सकता है। उस समय हवा की रफ्तार 130 से 145kmph तक पहुंचने की आशंका है। तूफान के चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अगले चार दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, तमिलनाडु में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। तूफान से पहले के हालात और तैयारी, 4 तस्वीरें 8 राज्यों पर चक्रवात का असर, बचाव की तैयारी 1. आंध्र प्रदेश: चक्रवात अकवान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा और झोंकों की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तटीय जिलों में अलर्ट है। NDRF की 13 और SDRF की 11 टीमें तैनात हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और किसानों को फसल सुरक्षित करने की सलाह दी गई है। 2. ओडिशा: 18 से 21 नवंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है। गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जैसे दक्षिणी जिलों में ज्यादा असर हो सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है। सरकार ने 8 जिलों में 2 लाख 4 हजार से ज्यादा लोगों की पहचान की है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने राहत केंद्र तैयार रखने और संवेदनशील गांवों में लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी की है। 3. तमिलनाडु: उत्तरी तमिलनाडु में 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई समेत तटीय इलाकों में जलभराव की आशंका है। हवा की रफ्तार 60 से 70kmph तक पहुंच सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 4. पुडुचेरी: पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 20 नवंबर के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों में परेशानी हो सकती है। यहां भी मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन को बारिश और समुद्र की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 5. तेलंगाना: तेलंगाना में 20 और 21 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर राज्य के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। निचले इलाकों में पानी भरने और स्थानीय स्तर पर बाढ़ की स्थिति बन सकती है। प्रशासन को सतर्क रहने और बारिश से प्रभावित होने वाले इलाकों पर नजर रखने को कहा गया है। 6. पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में 19 और 20 नवंबर को बारिश हो सकती है। दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। 7. झारखंड: झारखंड के कुछ इलाकों में 20 और 21 नवंबर को बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। स्थानीय प्रशासन को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सतर्क रहने को कहा गया है। 8. छत्तीसगढ़: राज्य में चक्रवात सीधे नहीं टकराएगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 20 और 21 नवंबर को बारिश हो सकती है। दक्षिणी और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। अब मैप में देखें अकवान कहां-कितना असर डालेगा ईरान ने राक्षस के नाम पर अकवान रखा नाम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठने वाले चक्रवातों के नाम रखने की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इसके लिए भारत समेत कई देशों ने मिलकर एक सूची तैयार की। साल 2018 में इस समूह में ईरान, कतर, सऊदी अरब, UAE और यमन भी शामिल हुए। इन देशों की बारी के हिसाब से चक्रवातों के नाम रखे जाते हैं। नाम तय करते समय ध्यान रखा जाता है कि वे किसी राजनीति, धर्म, संस्कृति या व्यक्ति से जुड़े न हों। ईरान ने इस बार चक्रवात का नाम अकवान रखा है। अकवान ईरान की पौराणिक कथाओं में एक राक्षस का नाम है। इसका जिक्र फारस के मशहूर महाकाव्य 'शाहनामा' में मिलता है। कहानी के मुताबिक, अकवान एक ताकतवर दानव था, जिसका मुकाबला योद्धा रुस्तम से हुआ था। देश के बाकी हिस्सों में ठंड बढ़ी, पहाड़ों पर बर्फबारी पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के कारण उत्तराखंड में सर्दी बढ़ी है। गंगोत्री में बर्फबारी के बाद तापमान माइनस 14°C पहुंचा गया। राजस्थान के कई शहरों में मंगलवार को पारा 5°C तक गिर गया। उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया हुआ है। कई राज्यों में रात का पारा 10°C तक पहुंच गया है। कश्मीर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, गुलमर्ग में माइनस3.4°C तापमान पर ठंड कश्मीर घाटी में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। देशभर के मौसम के बारे में जानने के लिए इस खबर से गुजर जाइए… चक्रवाती तूफान अकवान गूगल पर ट्रेंड कर रहा है सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    आतंकी बोला- सरेंडर नहीं करूंगा, अल्लाह से मिलना है, VIDEO:CRPF जवानों पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर मस्जिद में छिपा था, सुरक्षाबलों ने मार गिराया
    Next Article
    CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में वकील को अवमानना नोटिस:20 जनवरी तक जवाब मांगा; वकील ने कहा था- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment