Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आतंकी बोला- सरेंडर नहीं करूंगा, अल्लाह से मिलना है, VIDEO:CRPF जवानों पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर मस्जिद में छिपा था, सुरक्षाबलों ने मार गिराया

    11 hours ago

    1

    0

    CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने बुधवार को एनकाउंटर में मार गिराया। वह एक मस्जिद के अंदर छिपा था। मुठभेड़ से पहले जवानों ने उसे वीडियो कॉल कर सरेंडर करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारी ने उससे कहा, 'हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।' लतीफ ने जवाब दिया, 'मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। सरेंडर नहीं करूंगा।' सुनिए लतीफ और सुरक्षा बलों की बातचीत… सुरक्षा बल 2 दिन से पीछा कर रहे थे, मस्जिद में छिपा मिला सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ ने उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसमें 3 जवान घायल हो गए थे। इसके बाद से दोनों फरार थे। 16 नवंबर को अखरान के लारू इलाके में दोनों आतंकियों को पुलिस ने घेर लिया था। फायरिंग में उमर मारा गया, लेकिन लतीफ भाग निकलने में कामयाब हो गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। दो दिन बाद फिर देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपे होने की जानकारी मिली थी। एनकाउंटर में मारे गए दोनों आतंकी… शाह, CRPF चीफ ने सुरक्षाबलों को बधाई दी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर के आतंकी लतीफ भट के मारे जाने के बाद CRPF के चीफ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने एनकाउंटर का जिक्र किए बिना X पर लिखा- बधाई हो दोस्तों! कुछ व्यंजन ठंडे परोसे जाने पर ही सबसे अच्छे लगते हैं, वो भी ठंड के मौसम में। इधर, गृहमंत्री अमित शाह ने भी सुरक्षाबलों की तारिफ की। उन्होंने X पर लिखा- पूरे ऑपरेशन के दौरान सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। देश जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है। ₹15 लाख का इनामी था लश्कर कमांडर लतीफ भट 22 साल के लतीफ पर पुलिस ने 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह 2025 की शुरुआत में घर से लापता हो गया था। इसके बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटिव सज्जाद गुल ने उसे लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी नेटवर्क TRF में भर्ती किया था। लतीफ ने अशमुजी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने कुछ समय कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में पढ़ाई की और फिर बढ़ई का काम करने लगा। उमर ने लतीफ को छह महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने हमले से पहले कई इलाकों की रेकी की थी। 6 महीने में चौथा कमांडर मारा गया पिछले 6 महीने में जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के 4 कमांडर मारे गए। इनमें लतीफ के अलावा जाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी शामिल हैं। जाकिर अहमद गनई 8 जुलाई 2026 को शोपियां में मारा गया, जबकि यासिर 4 सितंबर को ऑपरेशन असधर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी 30 सितंबर को बडगाम में ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान मारा गया। --------------- ये खबर भी पढ़ें… CRPF कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का VIDEO: जवानों पर फायरिंग से पहले रेकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता जम्मू-कश्मीर में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग करने वाले आतंकियों का मंगलवार को CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उमर निसार डार CRPF पोस्ट की रेकी करता दिख रहा है। 56 सेकेंड के वीडियो में टैक्सी से दोनों आतंकी उतरते दिखे। पहले लतीफ फिर उमर उतरा और कैंप की ओर बढ़ गए। दोनों की कैंप की ओर जाते एक फोटो भी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवसेना ने सोनिया की किताब फाड़ी, बैन की मांग:सावरकर और मराठी अस्मिता के अपमान का आरोप; YSR कांग्रेस और BRS भी नाराज
    Next Article
    चक्रवात अकवान ताकतवर हुआ, रफ्तार 110kmph:दो दिन बाद आंध्र प्रदेश से टकराएगा; तेलंगाना-ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, 8 राज्यों में असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment