Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चॉक लेकर खुद बच्चों को पढ़ाने लगे आगरा डीएम:मिड-डे मील भी चखा, व्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर एक स्कूल इंचार्ज सस्पेंड

    4 hours ago

    1

    0

    प्राथमिक स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकले आगरा डीएम मनीष बंसल एक स्कूल में चॉक लेकर खुद बच्चों को पढ़ाने लगे। उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर विलेज लिखा और बच्चों से इसक मतलब पूछा। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने मिड-डे मील भी चखा। इस बीच एक प्राथमिक स्कूल में व्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर स्कूल इंचार्ज प्राधानाध्यपक को सस्पेंड भी कर दिया। उनके खिलाफ चार्जशीट देने तथा शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने शुक्रवार को छीपीटोला और रोहता स्थित प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में बच्चों के नामांकन, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे मील, स्कूलों में पठन पाठन आदि की व्यवस्थाओं को देखा। औचक निरीक्षण की 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िये... कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के बाद डीएम मनीष बंसल सीधे छीपीटोला स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां व्यवस्थित रूप से कक्षाएं चलती हुई मिलीं। डीएम ने कक्षा-3 का निरीक्षण किया तथा नन्हे बच्चों से संवाद कर सवाल पूछे। सही जवाब सुनकर डीएम ने पीठ थपथपाई। इसके बाद डीएम ने बच्चों से उन्हें प्रदान की गई नई किताबें, ड्रेस, खाने में मिली सामग्री आदि की जानकारी ली। बलदेव, तन्वी तथा अन्य बच्चों ने डीएम को हिंदी अंग्रेजी की किताब पढ़ के सुनाई। थोड़ी ही देर में बच्चे डीएम से घुल-मिल गए। अन्य बच्चों ने अपने नाम लिख के दिखाया। गिनती और पहाड़े सुनाये। यहां डीएम बच्चों में शिक्षा के स्तर से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने यहां खुद चॉक लेकर ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया। कक्षा -5 व कक्षा-2 के बच्चों ने अपनी मनपसंद कहानी, खिलाड़ी, जीके के सवालों को बताया। डीएम ने यहां मिड-डे मील भी चखा। स्कूल में 146 बच्चे नामांकित हैं। 2 क्षक व 3 शिक्षा मित्र तैनात हैं। डीएम लाइब्रेरी में और अच्छी प्रकाश व्यवस्था के लिए गुणवत्ता की एलईडी लाइट लगवाने के निर्देश दिए। रोहता स्कूल में मिली कमियां इसके बाद निरीक्षण के लिए डीएम पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहता पहुंचे। स्कूल इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नवीन नामांकन की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि 56 नए प्रवेश हुए हैं। विद्यालय में कुल 235 बच्चे नामांकित हैं। स्कूल के रसोईघर, कंप्यूटर क्लास, अग्निशमन यंत्र, खेल सामग्री,किट तथा अन्य संगीत यंत्रों, लर्निंग बाई डूइंग प्रयोगशाला, परिसर की साफसफाई, फर्नीचर,आदि का निरीक्षण किया। रसोई में मौके पर राशन आदि नहीं मिला तथा बेतरतीब व्यवस्था मिलीं। डीएम ने संबंधित से जवाब-तलब किया। सभी स्टाफ से बच्चों के साथ मिड-डे मील खाने के बारे में जानकारी ली। सभी ने बच्चों के साथ खाना न खाकर एक स्वर से अपने घर से लाये खाना खाने की बात स्वीकार की। स्मार्ट क्लास में मौके पर नवीन स्मार्ट टीवी रखी मिली, जिसका कोई उपयोग नहीं किया जा रहा था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। खेल सामग्री, खेल किट आदि के लिए विद्यालय में उपलब्ध सामग्री का भी बच्चों द्वारा उपयोग नहीं किए जाने पर प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया, जिसका वह कोई समुचित उत्तर नहीं दे सकीं। विद्यालय परिसर में भी साफ-सफाई का अभाव व क्लास टाइम में भी जिलाधिकारी को बाहर बच्चे खेलते मिले। डीएम ने विशेष व्यवस्थाओं को सही से क्रियान्वयन न करने, लापरवाही बरतने, पठन पाठन की स्थिति ठीक न होने पर स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनीता सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में लाखों की चोरी का आरोपी अरेस्ट:हर चोरी के बाद गर्लफ्रेंड को गोवा घुमाने ले जाता, डेढ़ साल बाद जेल से छूटा था
    Next Article
    यूट्यूबर बाबू गप्पी के खिलाफ मुकदमे की मांग:याेगी यूथ ब्रगेड द्वारा दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कार्यकर्ता बोलीं - नहीं हुई कार्रवाई तो होगा प्रर्दशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment