Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाचा ने भतीजी को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाया:प्रयागराज में बोली- उसने मेरे साथ गंदा काम किया, 5 दिन बाद होश आया

    1 day ago

    2

    0

    प्रयागराज में 14 साल की एक लड़की को उसके ही चाचा ने मिट्‌टी का तेल छिड़ककर जला दिया। एसआरएन अस्पताल में मौत से लड़ रही पीड़िता को पांच दिन बाद होश आया। दर्द से कराहती लड़की ने पुलिस को बताया कि चाचा ने उसके साथ गलत काम किया। वो उसे गलत तरीके से छूते थे। कई दिनों तक भूखा रख कर प्रताड़ित करते थे। लड़की ने बताया कि जब उसने चाचा की गलत हरकतों का विरोध किया, तो उसने मिट्‌टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। इसमें चाची ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना शिवकुटी थाना क्षेत्र की है। लड़की के माता-पिता की मौत हो चुकी लड़की की मां की 2015 और पिता की 2024 में मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा के घर में रहती है। भाई ने बताया- वह पत्नी के साथ राजापुर में रहता है। छोटी बहन व भाई चाचा-चाची के साथ शिवकुटी में रहते हैं। उसकी मौसी से ही उसके चाचा की शादी हुई है। 29 मई की शाम 4:30 बजे के करीब चाची का फोन आया। उन्होंने कहा- तुम्हारी बहन ने मिट्‌टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया है। इसे ले जाओ। मैं पहुंचा तो देखा कि बहन का पूरा चेहरा, हाथ और सीना जला हुआ था। वह चीख रही थी। मैं अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर बैठाकर बहन को एसआरएन अस्पताल ले आया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे भर्ती कर लिया। अब भाई ने चाचा को लेकर जो बताया वो पढ़िए… दर्द से मुंह तक नहीं खोल पा रही बहन भाई के मुताबिक, बहन की हालत गंभीर बनी हुई थी। बुरी तरह झुलसने के कारण वह अपना मुंह भी नहीं खोल पा रही थी। शुक्रवार रात हालत में कुछ सुधार होने पर उसने बताया- चाचा ने उसके साथ गलत काम किया। वह उसे लगातार परेशान करते थे। गलत तरीके से छूते थे। भूखा रखकर, मारते-पीटते थे चाचा बहन के कई बार मना करने के बावजूद चाचा नहीं माने। मना करने पर वह मारपीट करते थे। बहन ने जब यह बात चाची को बताई तो उन्होंने मुंह बंद रखने को कहा। ये लोग उसे तरह-तरह से परेशान करते थे। भूखा रखकर प्रताड़ित करते थे। बहन ने जब ये बातें बताईं, तो उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसने शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस पर एक दरोगा ने अस्पताल आकर बहन से पूछताछ की। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया- घटना 29 मई की है, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शनिवार को भाई ने आरोप लगाया कि बहन को जलाया गया है। जांच कराई जा रही है। एक दरोगा को मौके पर भेजकर लड़की से पूछताछ की गई है। मामले में चाचा-चाची और नाना समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। -------- ये खबर भी पढ़ें- रिवॉल्वर से 10 फायर किए, दरोगा को धक्का दिया:मथुरा में बीच सड़क दबंगई, पुलिसवाला बोला- बंदूक नीचे रखो, गोली लग जाएगी मथुरा में लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भाग रहे एक दबंग और दरोगा के बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। दरोगा ने रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की तो आरोपी भिड़ गया। धक्का-मुक्की करने लगा। ऊंची आवाज में बात कर धमकाने लगा। छीना-झपटी करने लगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव बोले- गाजीपुर एनकाउंटर की जांच होगी:प्रयागराज में डिप्टी सीएम ने कहा- क्राइम कंट्रोल के लिए सख्ती जरूरी, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    कांग्रेस नेता का इंजीनियर बेटा होटल में लटका मिला:बुर्के में आई लड़की के साथ रुका था, कानपुर में घरवाले बोले- हत्या की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment