Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बॉयफ्रेंड से शादी कराओ वरना जान दे दूंगी':गोरखपुर में 200 फिट ऊंची टंकी पर चढ़ी लड़की, सिंदूर और माला देख नीचे उतरी

    5 hours ago

    2

    0

    'मेरी शादी बॉयफ्रेंड से कराओ, वरना पानी की टंकी से कूदकर जान दे दूंगी। उसके बिना मैं नहीं जी सकती हूं…।' शुक्रवार को झंगहा इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक 15 साल की लड़की 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद टंकी के नीचे सैकड़ों लोग इकट्‌ठे गए। लड़की को समझाकर नीचे उतारने का कोशिश करने लगे। जब वह मानने को नहीं तैयार हुई, तो पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद भी लड़की नीचे नहीं उतर रही थी। फिर उसे यकीन दिलाने के लिए सिंदूर, माला और शादी के अन्य सामान मंगवाया गया। लड़के से शादी करवाने की शर्त पर उसे नीचे उतारा गया। नीचे आने के बाद छोटी उम्र में शादी नहीं करने के लिए पुलिस उसे समझाने लगी। पुलिसवालों की बात सुनकर लड़की फिर टंकी पर चढ़ने के लिए भागने लगी। लेकिन, पुलिसवालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस लड़की और बॉयफ्रेंड को थाने ले गई। वहां लड़की को समझा-बुझाकर घरवालों के हवाले कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक यह ड्रामा चला। मामला झंगहा इलाके का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… दोपहर करीब 2 बजे झंगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 साल की लड़की अपने घर से 500 मीटर दूर स्थित 200 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गई। वहां से चिल्लाने लगी- सब लोग सुन लो, शादी करूंगी तो अपने बॉयफ्रेंड से ही। नहीं तो कूदकर अपनी जान दे दूंगी। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग इकठ्ठा हो गए। उन्हें देखकर लड़की और जोर से चिल्लाने लगी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की बहुत कोशिश की। लेकिन, लड़की किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। बार-बार टंकी की रेलिंग से कूदने की कोशिश कर रही थी। अपने घरवालों के समझाने पर भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। पुलिस की बात सुनने को भी तैयार नहीं थी लड़की करीब एक घंटे तक उसका ड्रामा चलता रहा। बात हाथ से निकलती देख गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही झंगहा थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। लेकिन, लड़की पुलिसवालों की बात सुनने को भी तैयार नहीं थी। आखिर में पुलिस ने लड़की के 17 साल के बॉयफ्रेंड को उसके घर से बुलाकर लाया। लड़की से कहा कि इसी लड़के से तुम्हारी शादी करवा देंगे। सिंदूर और माला देखकर नीचे उतरी इसके बाद भी लड़की पुलिस का विश्वास नहीं कर रही थी। फिर उसे यकीन करवाने के लिए सिंदूर, माला और शादी का अन्य सामान मंगवाया गया। तब जाकर वह नीचे उतरी। लड़की के नीचे उतरने के बाद उसके बाद पुलिस से उसे बहुत ही आराम से समझाया। कहा कि तुम्हारी अभी पढ़ाई की उम्र है। जब बड़ी हो जाना, तब शादी करना। यह सुनते ही लड़की दोबारा पानी की टंकी पर चढ़ने के लिए भागने लगी। लेकिन, पुलिसवालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर लड़के और लड़की दोनों को थाने ले जाया गया। पुलिसवालों ने लड़की को समझाकर घरवालों के हवाले किया झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया- करीब डेढ़ घंटे तक लड़की ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की जिद कर रही थी कि उसकी शादी बॉयफ्रेंड से कराई जाए। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे टंकी से नीचे उतारा गया। उसके बाद लड़का-लड़की को थाने लाकर समझा-बुझा कर उनके घरवालों के हवाले कर दिया गया है। लड़की इस बात पर राजी हुई है कि जब वह बालिग हो जाएगी, तब उसकी शादी बॉयफ्रेंड से ही करवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि लड़की और उसका बॉयफ्रेंड आसपास के गांव के रहने वाले हैं। दोनों पास के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। लड़का 9वीं क्लास में है, जबकि लड़की 8वीं की छात्रा है। स्कूल आते-जाते ही दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की सगाई, रिंग पहनाकर गले लगे, 'चल प्यार करेगी...' गाने पर जमकर नाचे यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। संभल में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे एसपी बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला-शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं:नैतिकता और कानून में फर्क; कपल की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
    Next Article
    काशी में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव:काशी विश्वनाथ धाम में राम दरबार का हुआ पूजन, मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment