Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बड़ी शक्तियों को अब युद्धक्षेत्र में बढ़त नहीं, छोटी ताकतें भी दे सकती हैं मात': रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

    5 hours ago

    2

    0

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारतीय वायु सेना अकादमी (AFA) में आयोजित संयुक्त स्नातक परेड (Combined Graduation Parade) को संबोधित किया। सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले नए सैन्य अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए आगाह करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आधुनिक संघर्ष (Modern Warfare) का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब युद्धक्षेत्र में बड़ी महाशक्तियों को पहले जैसी निर्णायक बढ़त हासिल नहीं है, क्योंकि उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) और नई रणनीतियों के दम पर छोटी ताकतें भी भारी नुकसान पहुँचाने में सक्षम हैं।इसे भी पढ़ें: FIFA 2026 | 'खिताब के बजाय अच्छी शुरुआत पर हो ध्यान'- अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे Cristiano Ronaldo का मंत्र सिंह ने यहां के निकट स्थित भारतीय वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उभरती प्रौद्योगिकियों ने युद्ध की परिही बदल दी है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘पहले ऐसा लगता था कि बड़ी शक्तियों को युद्धक्षेत्र में निर्णायक बढ़त हासिल होती थी लेकिन अब तुलनात्मक रूप से छोटी ताकतें भी अपने छोटे लेकिन खतरनाक हथियारों एवं नयी रणनीतियों से भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। आप सभी को यह बताने का मेरा उद्देश्य यही है कि आप युद्ध के हर स्वरूप के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।’’इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | फोलारिन बालोगुन के डबल गोल से अमेरिका की धमाकेदार शुरुआत, पराग्वे को 4-1 से रौंदकर रचा इतिहास उन्होंने भारतीय वायु सेना में शामिल होने वाली महिला पायलटों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से वायु सेना और अधिक शक्तिशाली, संतुलित तथा मजबूत हुई है तथा यह समावेशी बल की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने अत्यंत जोखिम भरे बचाव अभियानों में भारतीय वायु सेना की सफलता और संकट के समय विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उसकी भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वायु सेना ने मानवीय अभियानों के दौरान भारतीय संस्कृति और मूल्यों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरल के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    Piyush Goyal Birthday: बैंक की नौकरी से Modi Cabinet तक, ऐसा रहा है मंत्री पद का सफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment