Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़े हनुमान मंदिर में युवक को पुलिसकर्मियों ने पीटा, VIDEO:बहन के साथ दर्शन करने गया था, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में पुलिस कर्मियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। युवक को घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी सिटी जोन ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी बहन के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वे मंदिर परिसर में मौजूद महंत के दर्शन करने के लिए बैरिकेडिंग के आगे जाने का प्रयास कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लगभग 9 सेकंड के वीडियो में कई पुलिसकर्मी एक युवक को घेरकर उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और यह तेजी से साझा किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, युवक मंदिर परिसर में लगी बैरिकेडिंग को हटाकर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस का दावा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आवश्यक कार्रवाई की गई थी। डीसीपी सिटी जोन ने घटना के संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका अनुचित पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में बाढ़ से निपटने को प्रशासन तैयार:एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीम ने किया मॉक ड्रिल, दिखाया समन्वय
    Next Article
    सलीम वास्तिक का वीडियो वायरल:हां भाई जिहादियों तिहाड़ से बाहर आ गया हूं, 25 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने भेजा था जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment