Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई को मार डाला:सिर पर मारा रॉड, लखनऊ में दोनों का रात में शराब पीने के बाद हुआ था झगड़ा

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने रात में शराब पी थी। उसके बाद दोनों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मां ने किसी तरह शांत कराया। जब छोटा भाई सो गया तो बड़े ने उसके सिर पर लोहे का रॉड मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव का है। वारदात रविवार रात करीब 11 बजे की है। इसकी जानकारी तड़के मां को तब हुई जब वह छोटे बेटे को जगाने गई। उसके चेहरे से जब चादर हटाई तो पूरा सिर और चेहरा खून से सना हुआ था। यह देखते ही मां बिलखकर रोने लगी। इससे सारे पड़ोसी जाग गए। मृतक की पहचान आलोक उर्फ गोलू (24) के रूप में हुई है। बड़े भाई श्रवण गौतम (30) ने उसके सिर पर रॉड से मारा। हत्या के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। आरोपी 3 भाई हैं। मझला भाई वीरेंद्र उर्फ अटल मानसिक रूप से कमजोर है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रवण को हिरासत में ले लिया। पुलिस बोली- सुबह हत्या की सूचना मिली, मुकदमा दर्ज बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया- सोमवार सुबह सूचना मिली कि किसी ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जब मौके पर खांडेदेव गांव पहुंचे तो पता चला कि आलोक के सिर पर उसके सगे बड़े भाई श्रवण ने रॉड मारकर हत्या की है। दोनों में किसी बात को लेकर रात करीब 9:30 बजे झगड़ा हो गया था। उसके बाद दोनों सोने चले गए। जब आलोक सो गया तो उसी दौरान श्रवण ने मौका पाकर उसके सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया जिससे आलोक की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां यशोदा देवी से मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बड़े बेटे श्रवण गौतम को हिरासत में लिया है। पूरा मामला पढ़िए- बड़ा श्रवण और छोटा भाई आलोक मजदूरी करते हैं। रविवार रात करीब 9:30 बजे घर में सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आलोक ने श्रवण को धक्का दे दिया, जिससे श्रवण गिर गया। घरवालों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग कर दिया। उसके श्रवण छत पर सोने चला गया, जबकि गोलू अपने कमरे में सोने चला गया। रात में श्रवण उठा और लोहे की रॉड लेकर सोते समय आलोक के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आज सुबह मां ने बिस्तर पर छोटे बेटे की डेडबॉडी देखी तो 5:30 बजे डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रवण को हिरासत में ले लिया। वह उस समय भी शराब के नशे में था। तीनों भाई अविवाहित हैं। दो शादीशुदा बहनें कंचन और किरन हैं। मां बोलीं- झगड़े के बाद उसने खाना नहीं खाया था मृतक और आरोपी की मां यशोदा गर के बाहर बैठी हैं। वह कभी रोने लगती हैं तो कभी गुमसुम हो जाती हैं। उन्होंने पूछने पर बताया- दोनों में खाना खाने से पहले झगड़ा हुआ। उसके बाद गोलू ने खाना नहीं खाया। श्रवण ने मां की गाली दी तो गोलू ने कहा कि गाली मत देना नहीं तो मार डालूंगा। तुम बड़े हो इसलिए हाथ नहीं लगाना चाहता। बस इतनी ही बात थी। उसके बाद दोनों ने ही खाना नहीं खाया था। गोलू जब भी शराब पीता था तो खाना नहीं खाता था। कल मैंने तीनों भाइयों के लिए 3 थाली परोसी। केवल मझले वाले ने खाना खाया। भोर में गोलू को जगाने गई तो वह आवाज लगाने पर कुछ नहीं बोल रहा था। जब चादर हटाकर देखा तो पूरा कपार (सिर) फटा हुआ था। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में देर रात बारिश, आज 46 जिलों में अलर्ट:5 दिन बरसात-ओले की चेतावनी; हवाओं से 3-5°C लुढ़केगा पारा
    Next Article
    एनेस्थीसिया की डोज देने से टीचर की हुई थी मौत:अलीगढ़ में SIG अस्पताल में गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के लिए हुईं थी भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment