Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में युवक की पीट कर हत्या:दो नामजद गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में दिल फटने से मौत की पुष्टि हुई

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में युवक शाहिद की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की जंजीर में बंधा ताला बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक का दिल फटने से मौत की पुष्टि हुई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी 44 वर्षीय शाहिद पेशे से पेंटर था। उसका मोहल्ले के ही नईम, फजल (पुत्रगण अमीनउद्दीन) और वासिफ (पुत्र फरहत) से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शाहिद के बहनोई और होमगार्ड इक्तेदार अहमद की ओर से दर्ज एफआईआर के अनुसार, इसी विवाद के चलते तीनों आरोपियों ने रविवार रात शाहिद को घेर लिया। उन्होंने जंजीर में बंधे ताले से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया पुलिस ने इस मामले में नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तीसरे नामजद आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद का दिल फटा हुआ पाया गया। उसके गर्दन और सीने पर चोट के दो निशान थे, जबकि एक निशान बाएं हाथ पर भी मिला। डॉक्टरों का मानना है कि ताले के प्रहार से सीने पर गंभीर चोट लगी, जिसके कारण दिल फट गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में भाजपा की जीत पर मथुरा में जश्न:चौक बाजार में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं
    Next Article
    कौशांबी की किशोरी यमुना में डूबी, मौत:ननिहाल शादी में शामिल होने आई थी, सहेलियों के साथ नहाते हुए हादसा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment