Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में भाजपा की जीत पर मथुरा में जश्न:चौक बाजार में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं

    2 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मथुरा के चौक बाजार क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखा गया। चौक बाजार स्थित होली गेट मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद कुंज बिहारी भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों का परिणाम है। पार्षद कुंज बिहारी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल और मंडल महामंत्री नितिन चतुर्वेदी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने इस जीत को जनसमर्थन का प्रतीक बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह सफलता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, मजबूत नेतृत्व और संगठन की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पार्टी देश के अन्य राज्यों में भी ऐसी ही सफलता प्राप्त करेगी। चौक बाजार में जश्न का यह सिलसिला देर तक जारी रहा, जहां लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न पर की कार्रवाई:90 वाहनों का किया चालान, ड्राइवरों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील
    Next Article
    बदायूं में युवक की पीट कर हत्या:दो नामजद गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में दिल फटने से मौत की पुष्टि हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment