Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में महिला टावर पर चढ़ी:पिता-भाइयों को उम्रकैद, दोबारा ट्रायल की मांग; पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला अपने पिता और तीन भाइयों को हत्या के मामले में हुई उम्रकैद की सजा के खिलाफ दोबारा ट्रायल की मांग कर रही है। घटना जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास के पास स्थित मोबाइल टावर की है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी जसवीर की पत्नी रामा दोपहर करीब 12 बजे टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गई, जिससे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। परिवार को बताया बेगुनाह रामा की बहन के अनुसार, उनके पिता नेत्रपाल और तीन भाई—सुनील, संजीव और शेर सिंह—को एक महीने पहले हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। परिवार का कहना है कि सभी निर्दोष हैं और इसी के विरोध में रामा टावर पर चढ़ी है। महिला की मांग है कि मामले में दोबारा कोर्ट में सुनवाई कराई जाए। वह इसी मांग को लेकर टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड सूचना मिलते ही सदर कोतवाली और सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी बुलाई गई है। CO सिटी रजनीश उपाध्याय घटनास्थल पर मौजूद हैं और महिला को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। भाई को बुलाने की जिद पर अड़ी महिला महिला की बहन निशा ने फोन पर उससे बात की तो रामा ने पहले अपने भाई को मौके पर बुलाने की जिद की। इसके बाद पुलिस भाई दुष्यंत को भी मौके पर लेकर आई। भाई ने भी रामा को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अभी तक नीचे नहीं उतरी है। लगातार चल रहा रेस्क्यू प्रयास पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है। इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में सड़क हादसे में 3 की मौत:ताऊ के अंतिम संस्कार में जा रहे थे भाई-बहन-बहनोई
    Next Article
    पति और बेटे के बाद अब भाई को दिया मुखाग्नि:जौनपुर में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अंजू पाठक ने तोड़ी सामाजिक रूढ़ियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment