Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत:प्रसूता के पेट पर बैठने का आरोप, अस्पताल सील, MOIC हटाए गए

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। आरोप है कि महिला कर्मचारी ने प्रसूता के पेट पर बैठकर डिलीवरी कराई थी। यह अस्पताल कादरचौक सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (MOIC) डॉ. अवधेश राठौर की बहन मोनिका का बताया जाता है। घटना के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है और डॉ. अवधेश राठौर को उनके पद से हटा दिया गया है। इस मामले में डॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना कादरचौक थाना क्षेत्र की है। ललसी नगला गांव निवासी छोटेलाल की पत्नी कृष्णवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रविवार को सीएचसी ले गए थे। प्रसूता के भाई ने बताया कि सीएचसी स्टाफ ने स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें पास के राधिका अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने डिलीवरी के लिए 15 हजार रुपये लिए। इसके बाद प्रसूता को लेबर रूम में ले जाया गया, जहां एक महिला स्टाफ ने कथित तौर पर प्रसूता के सीने और पेट पर बैठकर डिलीवरी कराई। इस प्रक्रिया के कारण नवजात की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रसूता के परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने भी एक टीम भेजी। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल बिना किसी डॉक्टर के संचालित होता पाया गया, जिसके चलते उसे सील किया गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश राठौर का तबादला कर दिया गया है और मामले की विभागीय जांच जारी है। कादरचौक एसएचओ विक्रम सिंह ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिक्शा चालक को बचाने गए सिपाही से मारपीट, VIDEO:नशे में धुत व्यक्ति ने कॉलर पकड़ा, सिपाही ने बीच सड़क लातों से मारा, सस्पेंड
    Next Article
    हाथरस में भीषण गर्मी से डायरिया के मामले बढ़े:जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भरमार, इमरजेंसी खचाखच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment