Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में चलती पिकअप में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसा

    15 hours ago

    2

    0

    बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक चलती पिकअप में आग लग गई। यह घटना बिसौली से सहसवान जा रही पिकअप में रात करीब 12 बजे गांव राज बरौलिया के पास हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन पूरी तरह जलने लगा। पिकअप चालक इबले हसन, निवासी गांव घंसोली, वाहन चला रहे थे। बताया गया कि इंजन की ओर से धुआं उठना शुरू हुआ और तुरंत आग भड़क गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी पिकअप आग की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग की भयावहता के कारण ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। सूचना मिलने पर उघैती थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। गनीमत यह रही कि चालक समय रहते वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पड़ेगी भीषण गर्मी:40 डिग्री पार करेगा पारा, तेज पछुआ हवा से अभी राहत, कल से बदलेगा मौसम
    Next Article
    कन्नौज में पोल से टकराकर कोल्ड स्टोरेज कर्मी की मौत:हेलमेट न पहनने से सिर में गंभीर चोटें, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment