Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में पोल से टकराकर कोल्ड स्टोरेज कर्मी की मौत:हेलमेट न पहनने से सिर में गंभीर चोटें, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

    17 hours ago

    2

    0

    कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार रात 11 बजे बाइक बिजली पोल से टकराने से कोल्ड स्टोरेज कर्मी की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… बिजली पोल से टकराई बाइक कलकत्तापुरवा गांव के रहनेवाले आशुतोष (30) उर्फ बबलू राजपूत पुत्र रक्षपाल छिबरामऊ रोड पर त्योर कोल्ड स्टोरेज में लोडिंग का काम करते थे। आशुतोष के परिवार में पिता रक्षपाल वर्मा, मां गुड्डी देवी, छोटा भाई लालू और पत्नी मीरा हैं। रोज की तरह ही शनिवार की रात करीब 11 बजे काम खत्म कर ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दैरान ईदगाह मोड़ के पास आशुतोष की बाइक बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हेलमेट ना पहनने से गई जान आशुतोष ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के कुछ ही देर बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। रात में पास के मंदिर के पुजारी ने आशुतोष को लहुलूहान हालत में देखा। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल आशुतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मीरा और मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रक्षपाल खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में चलती पिकअप में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसा
    Next Article
    SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल से:चार चरणों में होगा एग्जाम, 48.83 लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment