Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पड़ेगी भीषण गर्मी:40 डिग्री पार करेगा पारा, तेज पछुआ हवा से अभी राहत, कल से बदलेगा मौसम

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने का दौर जारी है। इसके साथ ही तापमान में भी लगातार बढ़त हो रही है। इससे गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी रहा। 1 सप्ताह के अंदर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा। पछुआ आज से बंद हो जाएगी। बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री पार करेगा पारा लखनऊ में पिछले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में औसतन 6-8°C की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। अब भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिन में 30-40 किमी/घंटे की गति से चल रही तेज पछुआ हवाओं का दौर 12 अप्रैल के बाद कम होगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 1 सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा। तापमान में 4-6°C की बढ़त होगी। इसके कारण राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40°C का स्तर पार कर जाने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में शराबियों का उत्पात, मीट दुकान पर मारपीट:रुद्रपुर मोड़ पर विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    बदायूं में चलती पिकअप में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment