Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में भाजपा ने निकाला महिला जनाक्रोश मार्च:कांग्रेस-सपा के खिलाफ महिलाओं ने जताया गुस्सा, पुतला फूंका

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को महिला जनाक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च भाजपा कार्यालय से दातागंज तिराहे तक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश व्यक्त करना था। मार्च के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लीं और कांग्रेस व सपा के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बाद में कांग्रेस और सपा का पुतला भी फूंका। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि बदायूं की सड़कों पर उमड़ी महिलाओं की यह भीड़ स्पष्ट संदेश दे रही है कि नारी शक्ति अब अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह जागरूक है और किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लागू की गई योजनाओं का भी जिक्र किया, जिनसे उनके सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि इस जनआक्रोश मार्च ने साबित कर दिया है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के लिए खुलकर सामने आ रही हैं। जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने इस मार्च को आत्मसम्मान और अधिकारों की आवाज बताया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने कहा कि बदायूं की सड़कों पर महिलाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि नारी शक्ति अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग हो चुकी है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी, ब्लॉक प्रमुख अम्बियापुर रेखा देवी, ब्लॉक प्रमुख सालारपुर विचित्रा देवी, चेयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर, चेयरमैन मुड़िया धुरेकी अनुपम पाठक, चेयरमैन गुलड़िया तारा देवी, चेयरमैन उसावां प्रियंका चौहान, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, जिला मंत्री रचना शंखधार, आरती कश्यप, राजवती वर्मा, मोनिका गंगवार, रानी सिंह पुंडीर, सलोनी पाठक, करुणा सोलंकी, गुड्डी राघव, राना समीम, ममता श्रीवास्तव, छाया शर्मा, ईशु मौर्य, विमला भारद्वाज, अदिति सिंह, स्वाति सिंह, शकुंतला राठौर, अर्चना गुप्ता और बबली शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ बार चुनाव:अध्यक्ष पद पर जीएन शुक्ला उर्फ चच्चू आगे, महामंत्री में जितेंद्र यादव की बढ़ी बढ़त; पहले दिन 1500 वोटों की गिनती पूरी
    Next Article
    मैनपुरी में तमंचा लोड करते युवक की तस्वीर वायरल:अवैध असलहा प्रदर्शन पर कार्रवाई की मांग तेज, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment