Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में 489 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह:पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड प्रस्तुत की

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी परिसर में 489 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शानदार परेड प्रस्तुत की, जिसमें उनकी दक्षता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी और बदायूं के एसएसपी ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने नवदीक्षित आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने आरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का आह्वान किया। रिक्रूट आरक्षियों ने इस संदेश को अपने दायित्वों के लिए मार्गदर्शक बताया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्रशिक्षण संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि सभी रिक्रूट आरक्षियों ने कठोर प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक सशक्त बनाएगी। समारोह में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी रिक्रूटों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत रिक्रूट आरक्षियों की टोलियों ने मार्च करते हुए प्रस्थान किया। कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। देखें कार्यक्रम की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस लाइन में 1985 रंगरूटों की पासिंग आउट परेड:पुलिस कमिश्नर को रंगरूटों ने दी सलामी, कानपुर पुलिस के बेड़े में शामिल होंगे ये रंगरूट
    Next Article
    चंदौली में 7 अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार:15.80 लाख नकद बरामद, ज्वेलर्स से की थी धोखाधड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment