Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में 10 ओवरलोड खनन वाहन पकड़े:विशेष अभियान में 6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) हरिओम के नेतृत्व में रविवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 भारी वाहनों को ओवरलोड पाए जाने पर सीज या चालान किया गया। चेकिंग के दौरान पकड़े गए सभी वाहन अपनी निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक खनन सामग्री ढो रहे थे। इन वाहनों पर मोटरयान अधिनियम-1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। एआरटीओ हरिओम ने बताया कि इन कार्रवाइयों के माध्यम से करीब 6 लाख रुपये का प्रसमन शुल्क वसूलकर सरकारी खाते में जमा कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। अधिक भार के कारण वाहनों का ब्रेकिंग सिस्टम प्रभावित होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसके अतिरिक्त, ऐसे वाहन सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे आम जनता को असुविधा होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में गुंडा एक्ट में कार्रवाई:कोर्ट ने आरोपी को जिला बदर करने का दिया आदेश
    Next Article
    लखनऊ के भरवारा में गायत्री माता मंदिर की स्थापना:नवनिर्मित मंदिर में तीन कुंडीय यज्ञ का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment