Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में गुंडा एक्ट में कार्रवाई:कोर्ट ने आरोपी को जिला बदर करने का दिया आदेश

    4 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एक नामी आरोपी शिवनरायन यादव उर्फ ईस्वी यादव उर्फ शिव प्रसाद को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आरोपी को जिले से बाहर करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रविवार को थाना महराजगंज तराई पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाद संख्या 243/2024, धारा 3(3) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत आरोपी शिवनरायन यादव के खिलाफ पारित जिलाबदर आदेश की मुनादी कराई। इस आदेश की प्रतियां आरोपी के घर सहित कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की गईं, ताकि आम जनता को इसकी जानकारी मिल सके। प्रशासन ने इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई है। इसका उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण पालन करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजेंद्र नगर में पंचकुण्डीय महायज्ञ:श्रीगणेश परिवार, गायत्री परिवार और हैप्पी लाफ्टर लाइफ क्लब ने किया आयोजन
    Next Article
    बदायूं में 10 ओवरलोड खनन वाहन पकड़े:विशेष अभियान में 6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment