Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं HPCL आरोपी के परिजनों से सामग्री बरामद:पुलिस ने एक साल बाद पीएसी बटालियन की निर्माण सामग्री रिकवर की

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एचपीसीएल कांड के आरोपी अजय प्रताप के परिजनों पर दर्ज एक पुराने मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पीएसी महिला बटालियन निर्माण स्थल से चोरी हुई निर्माण सामग्री और एक पानी का टैंकर एक साल बाद बरामद किया है। यह मामला पिछले साल मार्च में सामने आया था। सुल्तानपुर जिले के यूनिक इंफ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षाकर्मी जगबरन यादव ने थाना मूसाझाग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 10 मार्च को अभय प्रताप सिंह, राजा सिंह, आशीष सिंह और लगभग 15 अज्ञात लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने स्टाफ के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। अभय प्रताप सिंह, जो पहले ईंट आपूर्ति का काम करता था, पर कंपनी से लिया गया पानी का टैंकर और ट्रॉली सेंट्रिंग सामग्री न लौटाने और विरोध करने पर धमकियां देने का आरोप था। मुकदमा दर्ज होने के बाद लगभग एक साल तक इस मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी रही। इस दौरान न तो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही चोरी हुआ सामान बरामद किया गया। हालांकि, 12 मार्च को एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके परिजनों पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसा। एचपीसीएल मामले के बाद बढ़े दबाव के चलते पुलिस ने अब अभय प्रताप सिंह के कब्जे से पीएसी बटालियन निर्माण के दौरान ली गई पानी का टैंकर और सेंट्रिंग सामग्री बरामद कर ली है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फार्मासिस्ट घर में पौनिया लेकर घुसा, वीडियो:शाहजहांपुर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, FIR दर्ज
    Next Article
    कानपुर सांसद ने सदन मे रखी मांग:पत्रकार गणेश शंकर विधार्थी को मिले भारत रत्न, शहर में बनाया जाए राष्ट्रीय पत्रकारिता संग्रहालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment