Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंदरिया ने 3 महीने के बच्चे को बनाया बंधक:मुज़फ़्फ़रनगर में 2 घंटे चला हाई-रिस्क रेस्क्यू, मोबाइल में वाइल्डलाइफ VIDEO दिखाकर भटकाया ध्यान

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुजफ्फरनगर में एक मादा बंदर ने 3 महीने के बच्चे को बंधक बना लिया। वह बच्चे के पास ही बैठ गई, उस पर हाथ फिराने लगी। साथ में खेलने लगी, पर जैसे ही परिजन पहुंचे, बंदरिया आक्रामक हो गई। परिजनों ने बच्चे को उसके चंगुल से निकालने की कोशिश की तो वह गुर्राने लगी, काटने को दौड़ने लगी। परिवार के लोग बच्चे की सुरक्षा को लेकर भयभीत हो गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों ने एनिमल रेस्क्युअर को बुलाया। एनिमल रेस्क्युअर ने मोबाइल में वाइल्ड लाइफ के वीडियो दिखाकर बंदरिया का ध्यान भटकाया और पलक झपकते ही मासूम को उसके चंगुल से खींच लिया। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को रेस्क्यू किया जा सका। घटना मंगलवार दोपहर की है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। फिलहाल बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर चरथावल कस्बे की है। अब पूरा मामला विस्तार से... चरथावल कस्बे में जाहिद स्कूल के पीछे रहने वाले तहसीन ने बताया- वे मंगलवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकल गए थे। दोपहर में पत्नी, बच्चे को दूध पिलाने के बाद घर के बाहर घरेलू काम निपटा रही थी। तभी दोपहर करीब 2 बजे छत के रास्ते एक बंदरिया घर में घुस आई। घर में कमरे के अंदर चारपाई पर सो रहे उनके 3 महीने के इकलौते बेटे को बंधक बना लिया था। बंदरिया उसके पास जाकर बैठ गई। बच्चे के साथ खेलने लगी। उसके पेट और चेहरे पर प्यार से हाथ फिराने लगी। पर बच्चा रोने लगा। मां दौड़कर पहुंची तो बच्चे के पास बंदरिया को देखकर डर गई। उसने बंदरिया को भगाने की कोशिश की तो वह आक्रामक हो गई। मां का शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे। उन्होंने बंदरिया को खदेड़ने की कोशिश की तो वह गुर्राने लगी और काटने को दौड़ने लगी। बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने क्षेत्र के रहने वाले रेस्क्यूअर सन्नी चोपड़ा को फोन किया। सन्नी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने खाने-पीने की चीजों का लालच देकर बंदरिया को हटाने की कोशिश की, पर बंदरिया बच्चे से अपना ध्यान नहीं भटका रही थी। वाइल्डलाइफ के वीडियो दिखाकर भटकाया ध्यान सन्नी ने कहा- सारी जुगत लगाने के बाद उन्होंने अपने अपने मोबाइल पर वाइल्ड लाइफ के वीडियो शुरू कर दिए और बंदर के बच्चों के वीडियो प्ले करके बंदरिया को दिखाने लगे, जैसे ही बंदरिया वीडियो देखने में मशगूल हुई, उन्होंने धीरे से बच्चे को उसके चंगुल से खींच लिया। इसके बाद लोगों ने बंदरिया को वहां से खदेड़ दिया। 6 दिन पहले बच्चे की मौत, मासूम को समझ बैठी अपना बच्चा रेस्क्यूअर सन्नी चोपड़ा ने बताया- इसी बंदरिया के इकलौते बच्चे की 6 दिन पहले मौत हो गई थी। बंदरिया ने जब 3 महीने के बच्चे को देखा तो उसे अपना बच्चा समझने लगी और उसके पास बैठ गई। उसे लगा, लोग उसे उसके बच्चे से अलग कर रहे हैं, इसलिए आक्रामक हो गई थी, अन्यथा उसने बच्चे को एक बार भी चोट नहीं पहुंचाई। फिलहाल बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया है। बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… धीरेंद्र शास्त्री बोले- मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए:ज्ञानवापी में एक दिन रुद्राभिषेक होगा, प्रयागराज में हनुमंत कथा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रयागराज में मंगलवार को हनुमंत कथा की शुरुआत की। इससे पहले शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ज्ञानवापी में एक दिन जरूर रुद्राभिषेक होगा। काशी विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। हमें मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बरेली के एक मौलाना की ओर से विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- समय-समय का खेल है। दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में क्रॉकरी से भरे कैंटर में लगी आग:चालक ने कूदकर जान बचाई, लाखों का सामान जलकर राख
    Next Article
    कौशांबी में गालीबाज इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रांसफर:पत्रकार को अपशब्द कहने का ऑडियो मिलने पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment