Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में दो ट्रेलरों की भिड़ंत, तीन जिंदा जले:एक खलासी गंभीर झुलसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे वे आग के गोले में तब्दील हो गए। इस दर्दनाक हादसे में ट्रकों में फंसे तीन लोग जिंदा जल गए। यह घटना मटौंध थाना क्षेत्र के मुरेडी गांव के पास हुई। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेलर ट्रकों में तुरंत आग लग गई। मृतकों में गिट्टी लदे ट्रक के चालक 50 वर्षीय सुरेश पांडे (निवासी मगवारा, सुल्तानपुर), खाली ट्रेलर के चालक 55 वर्षीय सूर्यनाथ (निवासी पारा, आजमगढ़) और उसका खलासी 25 वर्षीय शनि (निवासी रकवा, अम्बेडकर नगर) शामिल हैं। आग बुझाने के लिए शहर मुख्यालय से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगा। दमकल कर्मियों के पहुंचने तक ट्रकों में फंसे तीनों लोगों के शव बुरी तरह जल चुके थे। शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि परिजनों के लिए उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा था। हालांकि, पुलिस ने पंचनामा के दौरान तीनों शवों पर उनके नाम की पर्ची चिपका दी थी, जिससे परिजनों ने अनुमान के आधार पर पहचान की। तीनों शवों का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 2.31 लाख नए मतदाता जुड़ेंगे:SIR की सुनवाई पूरी, 9.99 लाख वोटरों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन
    Next Article
    बिलग्राम के म्योरा मोड़ पर CNG ऑटो पलटा:हादसा में 6 घायल, ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment