Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में मौरंग खदान संचालक पर हमला:गुंडा टैक्स मांगने पर मारपीट, फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक और नकदी छीनी

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित चटगन गांव में एक मौरंग खदान पर गुंडा टैक्स मांगने को लेकर विवाद हो गया। खदान संचालक ब्रजमोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि 15 अज्ञात लोगों ने उन पर और उनके कर्मचारियों पर हमला किया। हमलावरों ने मारपीट की, फायरिंग की और उनकी लाइसेंसी बंदूक व नकदी छीन ली। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहनों से आए हमलावरों ने उनके और खदान कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया और उनकी जेब से 2 लाख 80 हजार रुपये नकदी छीन ली। ब्रजमोहन सिंह के साथी भूपेंद्र सिंह की लाइसेंसी राइफल भी छीन ली गई। संचालक ने यह भी बताया कि हमलावर खदान बंद कराने और जान से मारने की धमकी देकर गुंडा टैक्स की मांग कर रहे थे। यह घटना चटगन गांव की मौरंग खदान खंड संख्या 6 के पास हुई। इस बीच, ग्रामीणों ने खदान संचालक और उनके कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खदान संचालक और उनके कर्मचारी जबरन उनके खेतों से मौरंग भरे वाहन निकालते हैं। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो खदान संचालक और उनके कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके कपड़े फट गए। देहात कोतवाली पुलिस ने खदान संचालक ब्रजमोहन सिंह की तहरीर के आधार पर आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण पर दिया अल्टीमेटम:संजय निषाद से कहा- आरक्षण लागू कराओ या हमारे साथ आओ
    Next Article
    संभल में घर में गिरी आकाशीय बिजली, किशोरी की मौत:छत के मलबे में दबे भाई-भाभी घायल, पांचवीं की छात्रा थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment