Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर कटा:डॉक्टर की लापरवाही का आरोप, केस दर्ज

    9 hours ago

    2

    0

    बांदा में कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण एक पांच वर्षीय बच्ची को अपना पैर गंवाना पड़ा है। बच्ची के पिता ने मेडिकल कॉलेज बांदा के एक डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी मानवी 23 दिसंबर 2025 को छत से गिर गई थी। इस हादसे में उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराया गया। पिता का आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर विनीत ने इलाज के दौरान बच्ची के पैर को नीचे से अत्यधिक कसकर बांध दिया। उन्हें लंबे समय तक भर्ती रखा गया और समय पर इलाज नहीं किया गया, जिसके कारण बच्ची के पैर की नसें काम करना बंद कर गईं। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को जब बच्ची को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने स्थिति बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि यह उनके बस का नहीं है, जबकि पिता का आरोप है कि यह स्थिति उनकी लापरवाही के कारण ही उत्पन्न हुई थी। पिता अपनी बच्ची को केजीएमयू लखनऊ ले गए, जहां पैर काटने की बात कही गई। बाद में उसे ओएमआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने हड्डी जोड़ने का ऑपरेशन किया, लेकिन पहले हुई गंभीर लापरवाही के कारण संक्रमण फैल गया, जिसके बाद बच्ची का पैर काटना पड़ा। इस घटना के कारण बच्ची जीवन भर के लिए दिव्यांग हो गई है। पिता ने डॉक्टरों पर गंभीर चिकित्सीय और आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बनेगा कैंसर सुपरस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल:100 बेड का अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा अस्पताल, जमीन के लिए चल रहा सर्वे
    Next Article
    गाजियाबाद में मामा ने भांजी की हत्या की:खाना खिलाने के बहाने घर ले गया, गला घोंटकर मार डाला; शव कार के नीचे फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment