Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में दरोगा ने लड़के को पीटा, बाइक साफ कराई:पिता बोला- बेटे को थप्पड़ मारा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में एक उपनिरीक्षक (दारोगा) पर गन्ने का जूस बेचने वाले 14 वर्षीय किशोर को पीटने और अपनी बाइक साफ कराने का आरोप लगा है। किशोर के पिता ने इस मामले में लालगंज थाने में दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। यह घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे बनकटी के बखरिया मोड़ पर हुई। कुढ़वा गांव निवासी गौतम राजभर यहां गन्ने के जूस की दुकान लगाते हैं। घटना के समय गौतम अपने 14 वर्षीय बेटे विकास कुमार को दुकान पर छोड़कर भोजन करने गए थे। इसी दौरान लालगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक ने अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी की और कहीं चले गए। जब उपनिरीक्षक वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी बाइक पर थूक लगा देखा। उन्होंने विकास से पूछा कि किसने थूका है। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया और उपनिरीक्षक ने विकास को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि दारोगा ने किशोर से अपनी बाइक भी साफ करवाई। घटना की जानकारी मिलने पर विकास के पिता गौतम राजभर लालगंज थाने पहुंचे। उन्होंने संबंधित दारोगा के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपी दरोगा शैलेन्द्र सिंह को एसपी यशवीर सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही जांच भी शुरू करा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आगरा में शादी के बाद रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार
    Next Article
    पंजाब ने 254 रन बनाए, IPL 2026 का बेस्ट स्कोर:लखनऊ के 4 बैटर्स आउट; पूरन कैच ड्रॉप के बाद आउट, यानसन को विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment